फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शिक्षक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

शिक्षक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जेल में निरुद्ध माफिया सरगना खान मुबारक के नाम से एक अध्यापक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। थाने में दी तहरीर में बताया गया है कि वह छह नवंबर को अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने धमकी भरे लहजे में पांच लाख रुपये की मांग की और अपना नाम माफिया खान मुबारक बताया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि जल्द ही रुपये न दिए गए तो परिवार समेत जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद सात नवंबर को भी मोबाइल पर कई बार फोन व मैसेज के माध्यम से रुपये मांगने के साथ धमकी दी गई। इस घटना से वह तथा उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को तहरीर देकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षक ने कहा कि यदि पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करती है, तो उसके और परिवार के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। इस मामले में एसओ राजेसुल्तानपुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed