{"_id":"62b963ae327cf51da8160974","slug":"1400-votes-of-bjp-increased-for-president-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election: आजमगढ़ और रामपुर में जीत से राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के 1400 वोट बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Election: आजमगढ़ और रामपुर में जीत से राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के 1400 वोट बढ़े
Mon, 27 Jun 2022 01:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:30 PM IST
सार
आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ गई है जबकि सपा को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत से राष्ट्रपति चुनाव की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को फायदा मिलेगा। प्रदेश से दो सांसदों के जीतने से जहां भाजपा के मतों में 1400 की वृद्धि हुई है, वहीं सपा के इतने ही वोट कम हुए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में सांसद के एक वोट का वेटेज 700 है, जबकि पिछले चुनाव तक यह 708 होता था। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अस्तित्व में न रहने के कारण ऐसा हुआ है। देश में सबसे ज्यादा 80 सांसद यूपी से चुने जाते हैं। इसलिए सांसदों के कुल मत भी प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
उप चुनाव जीतने के बाद भाजपा के प्रदेश में 64 सांसद हो गए हैं। उसके सहयोगी अपना दल के दो सांसद हैं। सपा के सांसदों की संख्या 5 से घटकर 3 रह गई है। वहीं, यूपी में विधायक के वोट का वेटेज भी देश में सबसे ज्यादा 208 है। जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से यहां के विधायकों को ज्यादा वेटेज मिलता है।
विज्ञापन