फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 trains to remain cancel from 29 may to two june.

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: बढ़ेगी सफर की मुश्किल, 29 मई से दो जून तक 14 ट्रेनें निरस्त

Sun, 27 May 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
14 trains to remain cancel from 29 may to two june.
प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों की मुश्किलें अब और बढ़ेंगी। दिल्ली-देहरादून और हावड़ा रूट की 14 ट्रेनें 29 मई से दो जून तक निरस्त रहेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के जंघई, सरायकुन व सूर्यावान सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है, इसके कारण जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने ट्रेनें निरस्त होने की जानकारी दी। वहीं इंटरलॉकिंग के कारण नीलांचल एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेंगी।
विज्ञापन


29 मई को पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस प्रतापगढ़ के बजाए वाराणसी से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ आएगी। जबकि वाराणसी से लोकमान्य तिलक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटे रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी ट्रेन कब नहीं चलेगी

14 trains to remain cancel from 29 may to two june.

वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस (14265) 27 मई से 2 जून तक,
देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस (14266) 28 मई से तीन जून
राजेन्द्रनगर से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12355) 29 मई से 2 जून
जम्मू से राजेन्द्रनगर अर्चना एक्सप्रेस (12356) 30 मई से तीन जून
पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875) पहली जून को
नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12876) 3 जून को
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल (13006) 28 मई से 3 जून तक
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल(13005) 26 मई से 1 जून
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (14203) 29 मई से 2 जून
लखनऊ-वाराणसी-बनारस इंटरसिटी (14204) 29 मई से 2 जून
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) 29 मई से 2 जून
दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ(14258) 30 मई से तीन जून
वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर (54255) 29 मई से 2 जून
लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर(54256) 30 मई से 3 जून तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed