{"_id":"5bee8acabdec2269436ba317","slug":"14-kosi-parikrama-starts-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 कोसी परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 कोसी परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने 14 कोसी परिक्रमा शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कई जिलों से भी पुलिस बल मंगवाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान करने के बाद परिक्रमा प्रारम्भ की। श्रद्धालुओं के लिए स्वयं सेवी संगठनों ने परिक्रमा पथ के किनारे कैंप लगाए हैं और उन्हें नाश्ता-पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। परिक्रमा पांच दिनों तक चलेगी जिसमें श्रद्घालु व संत भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
परिक्रमा के दौरान एक जगह प्रशासन ने जब श्रद्धालुओं को रोका तो हनुमान मंदिर के पुजारी नाराज हो गए और प्रसाद सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई। मौके पर पहुंचे डीएम डॉ. अनिल पाठक ने पुजारी को मनाया। जिसके बाद मंदिर के सामने रस्सी की बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन