फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13424 people vaccinated on March 1 in Uttar Pradesh.

यूपी: गंभीर रूप से बीमार 13424 लोगों को लगा कोरोना का टीका, पहले चरण के लाभार्थियों को चार व पांच को लगेगी दूसरी डोज

Tue, 02 Mar 2021 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
13424 people vaccinated on March 1 in Uttar Pradesh.
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के 228 केंद्रों पर सोमवार को 60 साल से ऊपर व 45 से ज्यादा उम्र के गंभीर रूप से बीमार 13424 लोगों को कोराना का टीका लगा। इन लाभार्थियों को दूसरी खुराक एक अप्रैल को उसी केंद्र पर दी जाएगी। वहीं, पहले चरण में टीका लगवा चुके लाभार्थियों को प्रदेश में चार व पांच मार्च को दूसरी डोज दी जाएगी। साथ में 60 वर्ष से ऊपर वालों का भी टीकाकरण होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लाभार्थियों के पास उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण पूर्ण होने के संदेश के साथ प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भेजा गया है।
विज्ञापन


लखनऊ जिले में सोमवार को तीन सरकारी और एक निजी अस्पताल में बीमार और बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सभी में वैक्सीन लगवाने का जबरदस्त उत्साह दिखा। हर बूथ पर लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पहली बार 135 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सिविल व शेखर अस्पताल में 900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि  1217 लोगों ने टीका लगवाया। 892 लोगों को कोविशील्ड व 325 को कोवाक्सिन दी गई। पुरानी बीमारी से ग्रस्त 154 मरीजों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। वहीं 195 स्वास्थ्य कर्मियों को भी पहली खुराक दी गई। 60 साल से अधिक उम्र के 868 बुजुर्गों को पहला टीका लगाया गया।


सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि तीसरी दफा रिकॉर्ड तोड़ 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ है। कई राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed