फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12787 new corona patients found in Uttar Pradesh.

यूपी में कोरोना लहर: एक दिन में रिकॉर्ड 12,787 कोरोना संक्रमित मिले, हर घंटे दो की मौत

Sat, 10 Apr 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Apr 2021 04:56 PM IST
सार

  • यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। शनिवार को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
  • यूपी में बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है।
  • प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,76,739 हो चुकी है।
  • इसके पहले नौ अप्रैल को सर्वाधिक 9695 संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
12787 new corona patients found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। शनिवार को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है। इसके पहले शुक्रवार को 9695, आठ अप्रैल को 8490 और 11 सितंबर को 7103 मरीज पाए गए थे। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,76,739 हो चुकी है। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में लोगों को बेड न मिलने की भी शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन

 

पांच दिन में ढाई गुना हुई मरीजों की संख्या
यूपी में शुक्रवार को रिकार्ड 9695 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 05 अप्रैल को प्रदेश में 3999 मरीज थे। प्रदेश में मात्र पांच दिन में मरीजों की संख्या लगभग ढाई गुना हो गई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 48306 हो गई है। पांच दिन पहले प्रदेश में एक्टिव मरीज 22820 थे। अब तक कुल 9037 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 663991 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 606646 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 48306 एक्टिव मरीजों में से 22914 होम आइसोलेशन में हैं। 835 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 197479  नमूनों की जांच प्रदेश में की गई है। इनमें से 86 हजार नमूनों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed