फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   125 crore roads will be built around Shriram temple

श्रीराम मंदिर के आसपास 125 करोड़ से बनेंगी सड़कें

Sun, 07 Feb 2021 08:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Feb 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
125 crore roads will be built around Shriram temple
रामनगरी का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। इसके साथ ही अयोध्या को विश्व पर्यटन नगरी बनाने का काम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसके लिए श्रीराम मंदिर के आसपास लगभग सवा सौ करोड़ रुपये से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने का नया प्लान तैयार किया गया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से साकेत कॉलेज से नया घाट मुख्य मार्ग और श्रीराम जन्मभूमि परिसर पर बन रहे श्रीराम मंदिर क्षेत्र के आसपास यातायात का दबाव महसूस किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसी के मद्देनजर श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास सड़कों को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की है। कोशिश है कि श्रीराम मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच हर तरफ से हो। इसके लिए चारों ओर से परिसर तक जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का  प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

 
नाम न छापने की शर्त पर लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि प्रस्तावित सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने अयोध्या के विकास कार्यो की समीक्षा में इन सड़कों को लेकर समीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed