{"_id":"5b9d3ee9867a557ed62a4dcc","slug":"121537031913-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता ने विधान भवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
गोंडा। दो सगे भाइयों द्वारा एक महिला से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए गैंगरेप की रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा देने से आहत महिला ने शनिवार को लखनऊ स्थित विधान भवन के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया।
मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव महिला का है उसका आरोप है कि उसने 7 अगस्त 2018 को कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसमें कहा गया था कि उसका पति रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने रोहतक हरियाणा में था। उसी बीच उसके गांव के ही दो सगे भाईयों ने अपने को तांत्रिक विद्या का जानकार बताकर अपने जाल में फंसाकर उसके संग बलात्कार किया।
इसके बाद दूसरों के हाथ बेच दिया। महिला का आरोप है कि फरवरी माह में आरोपी युवक ने एक महिला की फोटो दिखाकर कहाकि तुम्हारे पति के इससे संबंध हैं। अपने भाई को बहुत बड़ा तांत्रिक बताते हुए उसके पास ले जाकर महिला के पति को उस महिला के जाल से छुड़वा देंगे।
विज्ञापन
7 फरवरी को आरोपी युवक ने फोन पर अपने भाई से बात कराई और खेत में बुला ले गए। आरोप लगाया कि उस दिन उसके साथ खेत में दुराचार किया।
16 फरवरी को आरोपी युवक ने उसे बताया कि उसके भाई उसका पूरा काम कराएंगे और शाम को दोनों ने उसे बुलाया जब उसने आने में आनाकानी की तो गांव में सारी बात बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
लोकलाज के डर से वह गई और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। दोनों से तंग होकर उसने अपने पति को सारी बात बताई और पति के वापस आने पर उसने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह को दी गई। विवेचक ने पूरे मामले की जांच कर करीब एक महीने बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दिया।
तो दूसरी ओर महिला के पति ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने के लिए पुलिस महानिदेशक से लेकर एसपी गोंडा तक को प्रार्थना पत्र दिया। ऑनलाइन शिकायत भी की। इसके साथ ही करीब एक दर्जन ग्रामीणों द्वारा शपथ पत्र देकर घटना को सही साबित करने का भी प्रयास किया।
उधर पुलिस द्वारा मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा देने के बाद महिला द्वारा शनिवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। उसके बाद पुलिस एक बार फिर से हरकत में आ गई।
कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की विवेचना कराई गई। साक्ष्य के अभाव में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया जो पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय तक भेजा गया। मुकदमे की विवेचना पुन: कराने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पत्रावली वापस कर दी है। मामले की पुन: विवेचना कराई जाएगी।
लखनऊ के हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक राधारमण ने बताया कि पीड़िता अपने पति व डेढ़ साल के बेटे और चाची के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। यहां मुलाकात नहीं हो सकी तो पूरा परिवार विधानसभा भवन पहुंच गया। महिला ने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन उसे बचा लिया गया।