फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रायबरेली: बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, सरसों की फसल को नुकसान

रायबरेली: बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, सरसों की फसल को नुकसान

Tue, 13 Feb 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली: बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, सरसों की फसल को नुकसान
- फोटो : amar ujala

रायबरेली/जगतपुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इस दौरान जगतपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी सरसों की फसल तहस-नहस हो गई। हवा चलने से फसल जमीन में गिर गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। फसल को नुकसान होने से किसानों को तगड़ी चपत लगी है। कृषि विभाग के अफसरों का दावा है कि वैसे तो अभी मौसम से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यदि इसी तरह मौसम रहा तो खासकर सरसों की फसल को नुकसान होगा।

विज्ञापन


रबी की फसल लगभग तैयार हो गई है। खासकर सरसों की फसल पक चुकी है। वैसे तो मौसम रविवार से ही करवट ले रहा था, लेकिन सोमवार को सुबह मौसम और खराब हो गया। आसमान में बदली छा गई। शहर के साथ ही डलमऊ, महराजगंज, बछरावां समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ टिकरिया गांव में बूंदाबांदी के साथ काफी बड़े ओले गिरे, जिससे सरसों की फसल को काफी नुकसान हो गया। रामगढ़ टिकरिया गांव के रहने वाले बबलू सिंह ने बताया कि ओले गिरने से करीब 70 बीघा सरसों की फसल तहस-नहस हो गई है। फसल पक चुकी थी और उसकी कटाई करने की तैयारी थी, लेकिन ओले गिरने से फसल को नुकसान हो गया। किसान अजय सिंह, सोनू सिंह, बबलू सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह का कहना है कि इस बार सरसों की फसल अच्छी थी, जिससे अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। पर ओले गिरने से फसल तहस-नहस हो गई है। अब लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा हवा चलने से भी कई बीघा सरसों की फसल जमीन में पसर गई।
विज्ञापन


क्षति का आकलन कर दिलाया जाएगा मुआवजा
उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी से वैसे तो अभी फसल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। बूंदाबांदी के साथ यदि ओले गिरते हैं तो सरसों की फसल को अधिक नुकसान होगा, क्योंकि सरसों की अधिकतर फसल पक चुकी है। फसल की कटाई किए जाना बाकी है। जगतपुर क्षेत्र के रामगढ़ टिकरिया गांव में ओले गिरने से हुए फसल नुकसान का आकलन कराया जाएगा और किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा गिरा, बढ़ी सर्दी
बूंदाबांदी और ओले गिरने से सर्दी बढ़ गई है। सोमवार को कुछ देर के लिए धूप निकली। बाकी समय आसमान में बदली छाई रही। हल्की हवा भी चलती रही। इससे लोग ठंड से ठिठुर गए। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लिया। मौसम सर्द होने से बाजार में भी चहल-पहल कम दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed