फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चिट्ठीबाजी तक सीमित शहर में सीवर लाइन बिछाने की कवायद

चिट्ठीबाजी तक सीमित शहर में सीवर लाइन बिछाने की कवायद

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
चिट्ठीबाजी तक सीमित शहर में सीवर लाइन बिछाने की कवायद
बाराबंकी। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री के डीपीआर तैयार करने के निर्देश पर नगर पालिका ने सर्वे कराने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। इसके जवाब में अधिशासी अभियंता ने पत्र भेजकर डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। दोनों विभागों के बीच तीन माह से शहर की सबसे बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए सिर्फ चिट्ठीबाजी ही की गई है।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी समस्या सीवर लाइन का न होना है। शहर का विकास हुआ और विस्तार भी, लेकिन सीवर लाइन आज तक नहीं बिछ सकी। कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करने आए प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर पालिका से डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था। इस पर नगर पालिका परिषद ने जल निगम को पत्र भेजा। इसके बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से भेजे गए पत्र में नगर पालिका परिषद की वर्तमान विस्तारित सीमांतर्गत 2017 की कुल जनसंख्या एवं कुल परिवारों की संख्या, प्राकृतिक बड़े व छोटों नाले, नाम विवरण सहित व कुल वार्डों की संख्या मांगी गई है। एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण के लिए डाउन स्ट्रीम में स्थित 10 एकड़ की भूमि तथा चार इंटरमीडिएट पंपिंग सेट निर्माण के लिए निशुल्क भूमि की मांग की गई है। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है। नगर पालिका द्वारा जमीन ढूंढी जा रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शहर से आबादी से दूर जमीन चाहिए, जहां से ट्रीटमेंट के बाद पानी का निष्कासन हो सके। शहर को सबसे बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए कवायद तो शुरू हुए करीब तीन माह हो गए हैं, लेकिन यह जल निगम व नगर पालिका परिषद के बीच अभी तक सिर्फ पत्राचार ही तक सीमित है।
विज्ञापन


बाक्स
नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव मिलने पर पत्र भेजा गया है, जिसमें जनसंख्या, वार्ड, परिवारों की संख्या के साथ निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए करीब दस एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केबी गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम
बाक्स
नगर पालिका परिषद में अब 29 वार्ड हो गए हैं। जनसंख्या, कुल परिवार आदि के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अभी जमीन नहीं मिल पाई है। आबादी से दूर हटकर जमीन तलाश की जा रही है।

- संगीता कुमारी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद
बाक्स
विस्तारित एरिया की जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया गया है। विस्तारित क्षेत्र की जमीन नगर पालिका के अभिलेखों में अभी दर्ज नहीं हुई है। जमीन मिलते ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग सेट निर्माण के लिए मांग के अनुरूप जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
- शशी श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed