फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 new corona patients found in Uttar Pradesh.

कोरोना रिटर्न्स: लखनऊ में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 18 Dec 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Dec 2021 04:35 PM IST
सार

लखनऊ में टीकाकरण अभियान में कुछ तेजी आई है। इसके बावजूद अभी भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए करीब आधा रास्ता बाकी है। लखनऊ में 88 फीसदी लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं, लेकिन दोनों खुराक लेने वालों का आंकड़ा अभी 52 फीसदी के ही करीब है।

विज्ञापन
12 new corona patients found in Uttar Pradesh.
केजीएमयू हॉस्पिटल, लखनऊ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कोरोना के 12 नए मरीज पाए जाने से हड़कंप मच गया। यह दूसरी लहर आने के बाद पहला मौका है जब लखनऊ में दहाई की संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके पहले, राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मरीज सामने आए थे। फिलहाल दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड कमांड से दोनों की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, एक मरीज मड़ियांव आईआईएम रोड का रहने वाला है। इसने बाहर जाने के लिए कोविड टेस्ट निजी लैब से कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दूसरा मरीज आशियाना इलाके का है। दोनों मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन


शहर में फोकस सैंपलिंग के तीसरे दिन शुक्रवार को टीमों ने निजी अस्पताल, दवा की दुकान पर जाकर नमूने लिए। एंटीजेन जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। डॉ. मिलिंद ने बताया कि दूसरे दिन करीब 2920 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को निजी अस्पताल, केमिस्ट की दुकानों से 2917 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें 30 फीसदी का एंटीजेन टेस्ट व 70 प्रतिशत का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। एंटीजेन जांच में सभी निगेटिव मिले।

लखनऊ में 88 फीसदी लोग टीके की पहली डोज ले चुके
लखनऊ में टीकाकरण अभियान में कुछ तेजी आई है। इसके बावजूद अभी भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए करीब आधा रास्ता बाकी है। लखनऊ में 88 फीसदी लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं, लेकिन दोनों खुराक लेने वालों का आंकड़ा अभी 52 फीसदी के ही करीब है। टीकाकरण के मामले में सबसे खराब औसत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का है। वहीं, 60 वर्ष आयु से ऊपर वालों की हालत भी बहुत बेहतर नहीं है।

16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण
लखनऊ में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। शुरुआत में 60 वर्ष से ऊपर तथा कुछ निर्धारित बीमारियों से जूझते लोगों के लिए ही टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद 44 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। आखिर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का टीकाकरण शुरू हुआ।

लखनऊ की कुल आबादी 55 लाख के करीब है। इसमें से करीब 34 लाख शहरी और 21 लाख ग्रामीण आबादी है। कुल 55 आबादी में से 18 साल से ऊपर के करीब 38 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण होना है। यह आबादी आठ विकास खंड तथा शहरी क्षेत्र में बांटी गई है। शहरी क्षेत्र में जहां टीकाकरण का प्रतिशत अच्छा है, वहीं गांव की हालत अभी भी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed