फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विकास की बजाए मंदिर व बाबाओं में ही उलझाए है सरकार

विकास की बजाए मंदिर व बाबाओं में ही उलझाए है सरकार

Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विकास की बजाए मंदिर व बाबाओं में ही उलझाए है सरकार
अंबेडकरनगर। अयोध्या में राम मंदिर बनने से खेतों में पानी नहीं आ जाएगा। विकास के बजाए मंदिर व बाबाओं के ही चक्कर में केंद्र व राज्य सरकार जनता को उलझाए रखना चाहती है। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद व लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कही।
विज्ञापन



वे मंगलवार को अकबरपुर नगर के कटरिया बाग में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित एससी एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक एकता महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



शरद यादव ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में कहा कि भाजपा सत्ता के माध्यम से सिर्फ बंटवारे का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में एकता को बांटने के लिए ही अलग अलग जाति से ही एक एक मंत्री बना दिया गया। उन्हें अधिकार तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार का पूरा ध्यान विकास की बजाए सिर्फ मंदिर व बाबाओं तक सीमित है। खास किस्म के वस्त्र पहनकर देश में दंगे करवाए जा रहे हैं। जो भी वायदा भाजपा ने किया था, वह पूरा नहीं हुआ। 15 लाख देने के वायदे पर अब चुप्पी साध ली गई है। शरद ने कहा कि बेईमानों के हाथों में इन दिनों राज है। इस राज को खत्म करने के लिए सबको एक होना है।



नीरव मोदी व विजय माल्या का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे तमाम लोग पैसे लेकर भाग गए, लेकिन रखवाली के वायदे के बावजूद सरकार कुछ नहीं कर पाई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़ी जातियों को एक होने की जरूरत है। किसानों की समस्याओं को राजनीति में प्राथमिकता देना होगा। ऐसा करने पर ही हम सुखी राष्ट्र की परिकल्पना साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed