फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्याज लदा ट्रक पलटा, दो घंटे तक हाईवे जाम

प्याज लदा ट्रक पलटा, दो घंटे तक हाईवे जाम

Sat, 23 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्याज लदा ट्रक पलटा, दो घंटे तक हाईवे जाम
परतोष/धम्मौर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धम्मौर कस्बे में नासिक से बिहार जा रहा प्याज लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे चालक व खलासी को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।


धम्मौर थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे नासिक से प्याज लादकर बिहार जा रहा ट्रक संख्या एमएच 48 एजी 8383 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना से ट्रक पर लदी प्याज की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं।
विज्ञापन



इससे हाईवे पर यातायात रुक गया। क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे चालक सलमान (22) पुत्र किफायत व खलासी नईम (20) पुत्र लाला निवासी नसीराबाद थाना डीह जिला रायबरेली को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed