फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तोगड़िया ने कहा- 4 माह में मंदिर निर्माण कानून नहीं तो आंदोलन

तोगड़िया ने कहा- 4 माह में मंदिर निर्माण कानून नहीं तो आंदोलन

Wed, 27 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तोगड़िया ने कहा- 4 माह में मंदिर निर्माण कानून नहीं तो आंदोलन
चार माह में मंदिर निर्माण के लिए कानून
विज्ञापन

नहीं बना तो फिर आंदोलन : तोगड़िया
लखनऊ/फैजाबाद। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर कानून बनाने की मांग की। साथ ही चेताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल हो गए हैं। अब चार माह में मंदिर निर्माण के लिए कानून नहीं बना तो अक्तूबर में संतों के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा। नवगठित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के अध्यक्ष तोगड़िया ने मंगलवार को लखनऊ व फैजाबाद में सिविल लाइंस स्थिति एक होटल में मीडिया से यह बात कही। डॉ. तोगड़िया ने मंदिर निर्माण के लिए विधेयक का प्रारूप भी मीडिया को जारी किया।
तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास किया था कि सत्ता में आने पर अयोध्या में कानून बनाकर मंदिर बनाएंगे। अब कोर्ट के आदेश या वार्ता के माध्यम से मंदिर बनाने की बात करना इस मामले को लटकाने के सिवा कुछ नहीं है। अगर कोर्ट के आदेश से ही मंदिर बनना था तो फिर मुलायम सरकार की गोली खाकर कोठारी बंधुओं के बलिदान की क्या आवश्यकता था। क्यों कारसेवा करवाकर लाखों हिंदुओं की जानें ली गई? क्यों बाबरी मस्जिद विध्वंस कराया? क्याें आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली और क्यों गुजरात में सैकड़ों हिंदुओं की हत्या करवाई गई?
विज्ञापन


पीएम पर निशाना
तोगड़िया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है, इसलिए मंदिर के विधेयक का प्रारूप उन्हें भेज दिया जाएगा। भाजपा ने दिल्ली में तो अपने लिए करोड़ों का दफ्तर बनवा लिया, पर अयोध्या में भगवान राम आज तक त्रिपाल में ही रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पीएम को मंदिर निर्माण के ड्राफ्ट के साथ-साथ हिंदुओं का मांगपत्र भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलमास नहीं, रमजान की चिंता
तोगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार मलमास से ज्यादा रमजान की चिंता कर रही है। कश्मीर में आतंकियों के लिए ऑपरेशन रोका जा रहा है, जबकि गौरक्षकों को गुंडा बना दिया है।


हिंदुओं के साथ छल
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं से कांग्रेस के साथ भाजपा ने भी छल किया है। ऐसे में हिंदू अब तीसरा विकल्प तलाश कर रहा है। संसद में मंदिर के लिए कानून बनाने के लिए जल्द ही जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed