फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 people missing: A bus found in vyas river of manali.

अयोध्या के 11 लोग लापता: मनाली के पास नदी में मिली बस, परिजनों व ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं

Tue, 25 Jul 2023 05:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

मनाली के लिए निकले इन लोगों की अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से बातचीत होती रही। नौ जुलाई की रात यात्रा कर रहे लोगों के पास मौजूद पांचों मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए और अब एक बस के नदी में पाए जाने से परिजनों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
11 people missing: A bus found in vyas river of manali.
मनाली तहसील क्षेत्र में लापता रोडवेज बस व्यास नदी में दिखी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिठला गांव के 11 लोग हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली जाते समय लापता हो गए थे। इस बीच मनाली तहसील क्षेत्र में ग्रीन टैक्स बैरियर के निकट व्यास नदी में एक बस मिली तो पीड़ित परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि कहीं लापता लोगों का संबंध इसी बस से तो नहीं है।

विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के पिठला गांव से छह जुलाई को अब्दुल मजीद (62) अपने परिवार की नजमा, बहार अली, परवीन, ओमाइरा, शबाना, इश्तिहार, करीना, वारिस अली, मौसम, अलमीरा व रिश्तेदार एजाज अहमद के साथ कुल्लू मनाली के लिए निकले थे। चंडीगढ़ तक इन लोगों की अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से बातचीत होती रही। नौ जुलाई की रात यात्रा कर रहे लोगों के पास मौजूद पांचों मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए जिससे परिवार व रिश्तेदारों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगाई: टमाटर, लहसुन और अदरक ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, आक्रोशित हो रहे लोग, बोले - दाम कंट्रोल करे सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: निषाद पार्टी के अध्यक्ष बोले, 37 लोकसभा सीटों पर संगठन तैयार, हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे


मनाली में रह रहे अब्दुल मजीद के दामाद रहबर ने पिठला गांव में रह रहे परिजनों व रिश्तेदारों को बताया कि सभी का फोन स्विच ऑफ बता रहा है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। अयोध्या प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि वहां व्यास नदी में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हो गया है। कई बसें बह गई हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है।
 

बस रोडवेज की लेकिन निकाला नहीं जा सका
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि आलू ग्राऊंड के ग्रीन टैक्स बैरियर से लगभग 300 मीटर नीचे नदी के बीच में दबी बस की शिनाख्त हो गई है। अधिकारियों ने रोडवेज बस होने की पुष्टि की है। इसके बाद लोगों को अंदेशा हुआ कि लापता परिवार इस बस में तो सवार तो नहीं था। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बस में यात्री मौजूद थे या नहीं। एसडीएम ने यह भी बताया कि पंजाब रोडवेज की जो बस नौ जुलाई को चंडीगढ़ से मनाली के लिए निकली थी, उसे ट्रेस कर लिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में अभी बस को निकालने का प्रयास नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed