फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nishad party chief Dr Sanjay Nishad press conference on Loksabha Election 2024.

लोकसभा चुनाव: निषाद पार्टी के अध्यक्ष बोले, 37 लोकसभा सीटों पर संगठन तैयार, हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे

Tue, 25 Jul 2023 02:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jul 2023 02:28 PM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की 37 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उनका संगठन तैयार है।

विज्ञापन
Nishad party chief Dr Sanjay Nishad press conference on Loksabha Election 2024.
निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए हमारा संगठन तैयार है। हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं भाजपा 2019 के चुनाव में जिन सीटों पर हारी थी वो सभी हमें दे दे। हम उन्हें जीतकर दिखा देंगे। डॉ. संजय निषाद मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी विस्तार कर रही है जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भविष्य में पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बीते दिन वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर थे। वहां पार्टी के विस्तार को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही निषाद पार्टी द्वारा आयोजित केवट सम्मेलन में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मछुआ समाज कांग्रेस सरकार से प्रताड़ित है क्योंकि वहां की प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों से प्रदेश के मछुआ समाज को प्रताड़ित कर रही है जिसका जवाब मछुआ समाज आगामी विधानसभा चुनाव में देगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, कई बार तबादलों के बाद भी नहीं हटीं थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा करेगी 'इंडिया' की मेजबानी: नवंबर-दिसंबर में यूपी में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मकसद एक संदेश देने का


निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से भी भाजपा मुख्यालय रायपुर में मुलाकात हुई है। निषाद पार्टी ने भाजपा छत्तीसगढ़ को अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि आगामी चुनाव में निषाद पार्टी गठबंधन के में चुनाव लड़ना चाहती है।

पूर्व सांसद फूलन देवी की संपत्ति को सपा के नेताओ से मुक्त करके उनकी मां को सौंपा जाए
डॉ. संजय निषाद ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की समाजवादी पार्टी पोषित माफियाओं से संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता जी के नाम की जाए। उन्होंने कहा कि फूलन देवी मछुआ समाज की ही नहीं विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श रही हैं। उन्होंने समाज को जागरुक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला और महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed