फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People wants price of vegetables to come down.

महंगाई: टमाटर, लहसुन और अदरक ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, आक्रोशित हो रहे लोग, बोले - दाम कंट्रोल करे सरकार

Tue, 25 Jul 2023 05:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

लहसुन, अदरक और टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। जनता महंगाई को नियंत्रित करने के लिए आवाज उठाने लगी है। गृहणियों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
People wants price of vegetables to come down.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

महंगे लहसुन, टमाटर और अदरक ने भोजन का स्वाद बेमजा कर दिया है। इनके दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन सभी की कीमत दो सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई कीमतों के चलते गृहिणियां इन सब्जियों से तौबा कर रही हैं। जिनके घरों पर प्रतिदिन एक किलो टमाटर की खपत होती थी, वह अब एक दो टमाटर से ही काम चला रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि हरी सब्जियों की कीमतें अब कुछ नियंत्रित हो गई है लेकिन टमाटर बिना इन सब्जियों का स्वाद फीका है। इसको लेकर गृहिणियों में आक्रोश भी है, उनका कहना है कि कम से कम जरूरत के सामानों की कीमतों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने यूपी के हर जिले में सक्रिय रहने की बनाई रणनीति, मुद्दों के सहारे जनसमर्थन जुटाने की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा करेगी 'इंडिया' की मेजबानी: नवंबर-दिसंबर में यूपी में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मकसद एक संदेश देने का


वर्तमान में फुटकर बाजार में टमाटर 160 से 180 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। मंडी व फुटकर बाजार में दामों में बहुत अंतर नहीं है। वहीं, अदरक ने चाय का स्वाद खराब कर दिया है। यह बाजार में करीब 250 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। लहसुन की भी कीमतें 150 रुपये प्रति किलो से पार हो गई हैं।

दूसरी ओर हरी सब्जियों के भाव कुछ कम हुए हैं। आलू, प्याज 25 रुपये प्रति किलो, तरोई, भिंडी, लौकी, बैगन करीब 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। परवल, लोबिया आदि 50 रुपए के आसपास है। फुटकर विक्रेता शिवकुमार, दीपक, महेश आदि बताते हैं कि बाजार में टमाटर, अदरक व लहसुन की आवक ही कम है। इसके चलते दाम बढ़े हैं।

गृहिणियां बोलीं, सरकार काबू करे महंगाई
शक्ति नगर निवासी मंजरी श्रीवास्तव का कहना है कि टमाटर के बिना सब्जियां फीकी है तो अदरक के बिना चाय का स्वाद बिगड़ गया है। सरकार को इनके दामों पर अंकुश लगाना चाहिए।

रसेदार सब्जी टमाटर बिना बेस्वाद

राघव बिहार कॉलोनी निवासी कल्पना मिश्रा कहतीं हैं कि टमाटर के दामों में तो आग लगी है। कोई भी रसेदार सब्जी टमाटर के बिना बेस्वाद है। मंडी व फुटकर बाजार में दोनों की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं है।

हरी सब्जियों ने दी राहत
अशरर्फी भवन निवासी लीना वर्मा कहतीं हैं कि बरसात कम होने पर हरी सब्जियों के दाम कम हुए हैं लेकिन टमाटर, अदरक के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस प्रयास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed