फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 km long kisan path has been completed by PWD and Setu Nigam

किसान पथ: 15 मिनट में अयोध्या हाईवे से पहुंच जाएंगे सुल्तानपुर रोड, ये होगा फायदा

Sat, 07 Nov 2020 03:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Nov 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
11 km long kisan path has been completed by PWD and Setu Nigam
किसान पथ पूरा, अब फिनिशिंग का काम बाकी - फोटो : अमर उजाला

किसान पथ के रूप में लखनऊ को एक और सौगात मिलने वाली है। करीब 280 करोड़ रुपये खर्च कर बने 11 किमी लंबे किसान पथ को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। इसके बाद इसे वाहनों के फर्राटा भरने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


किसान पथ से होकर अयोध्या हाईवेे से 15 मिनट में सुल्तानपुर रोड पहुंच जाएंगे। अभी शहीद पथ होकर यहां तक पहुंचने में 45 मिनट लगते हैं। प्रदेश सरकार की दीपावली के बाद यहां ट्रैफिक चलाने की तैयारी है।105 किमी लंबे आउटर रिंगरोड का 11 किमी सेक्शन अयोध्या रोड से सुल्तानपुर रोड के बीच सरकार खुद बना रही है।
विज्ञापन


पूर्व से प्रोजेक्ट पर पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम काम कर रहे थे। बाकी 94 किमी का निर्माण एनएचएआई कर रहा है। करीब छह साल में अब किसान पथ तैयार है। दो आरओबी का काम लंबित रहने से निर्माण देरी से पूरा हो रहा है। इसी साल इसे पूरा कर उपयोगी बना लिया जाएगा। खुद रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह व पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव मौर्या प्रोजेक्ट पूरा कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी रोड भी जा सकेंगे वाहन

11 km long kisan path has been completed by PWD and Setu Nigam

किसान पथ शुरू होने से गोरखपुर, अयोध्या की ओर से आने वाले वाहन बिना शहर में अंदर आए सुल्तानपुर, वाराणसी के लिए जा सकेंगे। बड़े वाहनों को सबसे अधिक सहूलियत होगी, जिनकी वजह से चिनहट, कमता पर जाम लगता है। अभी इनका कमता से शहीद पथ होते हुए आना होता है। इससे कई बार दिन में भी ट्रकों का जमावड़ा कमता और अहमामऊ पर लग जाता है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का आकलन है कि किसान पथ शुरू होने से शहीद पथ का 30 प्रतिशत तक ट्रैफिक कम हो सकता है। 

अयोध्या हाईवे से कुर्सी रोड के बीच सेक्शन को पहले ही एनएचएआई पूरा कर शुरू कर चुका है। ऐसे में सुल्तानपुर रोड से आने वाला ट्रैफिक कुर्सी रोड होते हुए सीताप़ुर हाइवे जा सकेगा। इससे भी रिंगरोड का ट्रैफिक कम होगा।

एनएचएआई का सेक्शन बनने तक अस्थायी सड़क बनेगी

11 km long kisan path has been completed by PWD and Setu Nigam
पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि किसान पथ का निर्माण हमें सुल्तानपुर रोड से करीब डेढ़ किमी पहले तक करना है। इसके बाद अपने फ्लाईओवर से एनएचएआई इसे आगे लिंक करेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण को वर्ष 2023 तक पूरा किया जाना है।

ऐसे में हम यहां अस्थायी सड़क बना रहे हैं। इससे किसान पथ से आने वाले वाहन सुल्तानपुर रोड जा सकेंगे। यह काम दिसंबर तक खत्म हो जाएगा। इसके बनने तक इंदिरा नहर पर पहले बनी सड़क का रिनोवेशन करा दिया गया है। इससे वाहनों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।

आरओबी की बाधा दूर
सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता का कहना है कि किसान पथ की सबसे बड़ी बाधा आरओबी के निर्माण की दूर हो गई है। यहां स्लैब डालकर सड़क भी दोनों फ्लाईओवर के ऊपर बना दी गई है। अब केवल एक ओर टॉप बिटुमिन लेयर करने का चार-पांच काम बाकी है। इसे भी किसान पथ शुरू होने से पहले करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed