{"_id":"59415cab4f1c1b6c178b4704","slug":"11-houses-burned-in-fire-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में आग से 11 मकान राख, दो जानवर जलकर मरे, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में आग से 11 मकान राख, दो जानवर जलकर मरे, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
आग से जली गृहस्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के राजीचौराहा के तराई में सूरज की तपिश के बीच आग की लपटें भी कहर बरपा रही हैं। बुधवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर आग लगने में 11 मकान जलकर राख हो गए। वहीं दो मवेशी जिंदा जले हैं।
विज्ञापन
16 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले में राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील भेज दी है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह महसी के पंडितपुरवा निवासी प्रताप के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर घर से बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे आग ने जगदीश, देवता, पांचू समेत पांच लोगों के मकान को आगोश में ले लिया। हर तरफ चीख पुकार मच गई।
गांव के लोगों ने एकत्रित होकर पंपिंग सेट और कुएं के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया। पांचों घरों में आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।