फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सिरफिरे ने बैंक में छिड़का पेट्रोल, बोला आग लगा दूंगा

सिरफिरे ने बैंक में छिड़का पेट्रोल, बोला आग लगा दूंगा

Sat, 09 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे ने बैंक में छिड़का पेट्रोल, बोला आग लगा दूंगा
जरवल (बहराइच)। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम सभी को ठगा है। 15 लाख नहीं दिया। बैंक से भाग जाओ, आग लगा दूंगा। यह शब्द थे शुक्रवार सुबह इलाहाबाद बैंक जरवल में पहुंचे युवक के। इतना कहते ही युवक ने हाथ में लिए हुए बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



जिससे अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल से भरी एक पिपिया परिसर में ही उड़ेल दिया। किसी तरह मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में कर हिरासत में लिया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन



जरवलरोड थाना अंतर्गत धनराजपुर गांव निवासी मौजीलाल (35) पुत्र राम बालक शुक्रवार सुबह 10:45 बजे हाथ में बड़ी बोतल और एक पांच लीटर की पिपिया लेकर इलाहाबाद बैंक जरवल शाखा में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंक में पहुंचते ही उसने सहायक प्रबंधक नितिन कुमार कनौजिया से बैंक के बाहर भागने को कहा। प्रबंधक ने कारण पूछा तो युवक बोला मोदी जी ने 15 लाख देने को कहा था। आज तक खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई।


हर सप्ताह खाता चेक करता हूं। परिवार भुखमरी के कगार पर है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो जेब से माचिस निकाल ली। बैंक कर्मी आगे बढ़े तो उन पर भी पेट्रोल फेंक दिया।


बैंक में आडिट करने आए ऑडीटर अभिषेक के सिर पर पेट्रोल पड़ा तो वह बैंक के बाहर निकल गए। मौजूद उपभोक्ताओं में भी भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर बैंक से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे।


उन सभी ने उत्तेजित मौजीलाल को काबू में किया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव की तहरीर पर जांच की जा रही है। बैंक परिसर के अंदर युवक ने जो पेट्रोल फेंका था, उसे साफ करवाया गया है। बैंक पूरी तरह सुरक्षित है।



प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने कहा कि युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। तीन घंटे पूछताछ की गई, लेकिन वह सवालों का सही जवाब नहीं दे रहा है। युवक के विक्षिप्त होने का पता चल रहा है। फिलहाल उसे परिवारीजनों को सौंपकर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed