फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 years old daughter killed for tantra mantra in Barabanki.

तंत्र-मंत्र के चक्कर में ढोंगी बाबा के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम

Thu, 05 Nov 2020 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
10 years old daughter killed for tantra mantra in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर

तंत्र-मंत्र के चक्कर में जिले में एक बालिका की जान चली गई। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खुर्दमऊ गांव में एक व्यक्ति ने एक ढोंगी बाबा के साथ मिलकर अपनी 10 वर्षीय बेटी को मार डाला। इसके बाद उसके शव को दफना दिया।

विज्ञापन


वारदात की जानकारी पर मृतका की नानी ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बालिका के शव को कब्र से खुदवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खुर्द मऊ गांव निवासी अनस (10) पुत्री आलम की हत्या करने के बाद बुधवार को उसके शव को गांव के बाहर कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की नानी जनपद अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की रहने वाली सईदा ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रहनुमा का विवाह खुर्दमऊ गाँव निवासी आलम के साथ हुआ था।

ये लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 10 वर्षीय नातिन अनस की हत्या उसके दामाद आलम ने ढोंगी बाबा व हनीफ पुत्र फारुकी के साथ मिलकर बीते मंगलवार की रात कर दी और उसके शव को दफना दिया है।

उनका आरोप है कि यह घटना नरबलि का मामला है और आरोपी पिता ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में बेटी को मार दिया। पीड़िता ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वही आरोप है कि मृतक बालिका की मां रहनुमा की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई की है।  उसके शरीर में भी चोट के कई निशान पाए गए है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को शव को कब्र से खुदवा कर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed