फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 trains including Rajya Rani will now stop for five minutes in Shahjahanpur.

Lucknow News: राज्यरानी सहित 10 ट्रेनें शाहजहांपुर में अब पांच मिनट रुकेंगी

Tue, 17 Feb 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 trains including Rajya Rani will now stop for five minutes in Shahjahanpur.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन ने राज्यरानी सहित 10 ट्रेनों के शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव का समय बढ़ा दिया है। यहां ट्रेनें अब दो की जगह पांच मिनट रुकेंगी। ठहराव में वृद्धि अस्थायी तौर पर की गई है, जो 18 फरवरी से दो मार्च तक रहेगी। यह निर्णय श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ पर होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12230 लखनऊ मेल, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी अभी तक शाहजहांपुर स्टेशन पर दो मिनट तक रुकती थी, अब इसका ठहराव पांच मिनट होगा। ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर 18, 20, 22, 24, 26, 28 फरवरी व दो मार्च के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed