फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.5 lakh cow lamps will be lit by Animal Husbandry Department during Deepotsav in Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2024: डेढ़ लाख गो-दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, सीएम बोले- आश्रय स्थलों पर भी आयोजित हो गो-पूजन

Tue, 29 Oct 2024 01:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

Ayodhya Deepotsav 2024: इस बार दीपोत्सव के मौके पर डेढ़ लाख गो-दीपों से रामनगरी जगमगाएगी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के आश्रय स्थलों पर भी गो-पूजन आयोजित किया जाए।

विज्ञापन
1.5 lakh cow lamps will be lit by Animal Husbandry Department during Deepotsav in Ayodhya
पशुधन मंत्री ने गो दीपक और अन्य गो उत्पाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेंट किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या के दीपोत्सव में पशुधन विभाग की ओर से 1.5 लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। इसे लेकर पशुधन मंत्री ने कुछ दीपक और अन्य गो उत्पाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेंट किए हैं। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश के गो आश्रय स्थलों में गो पूजन आयोजित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


रामनगरी अयोध्या में बालक राम का नव्य मंदिर बनने के बाद इस बार पहला दीपोत्सव बेहद खास होगा। सूबे की योगी सरकार भी इसे खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभाग अपनी-अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएम को भेंट किए गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट

इसी कड़ी में पशुधन विभाग ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया है। इसको लेकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी को प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। यह आयोजन प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर रामनगरी में रात बिताएंगे सीएम योगी; नव्य मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव

 

पशुधन विभाग की ओर से जलाए जाएंगे गो दीप

बताते चलें कि इस बार अयोध्या में 35 लाख से अधिक दीपक जलाने का संकल्प लिया गया है। इसमें अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे। इसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीपों में पशुधन विभाग की ओर से डेढ़ लाख गो दीप जलाए जाएंगे। इस संकल्प को सीएम ने भी सराहा है।  
 
विज्ञापन

आश्रय स्थलों में भी आयोजित हो गो पूजन

इस मौके पर सीएम ने गो संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश के सभी जिलों में गो आश्रय स्थलों पर गो पूजन के कार्यक्रम के आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर प्रदेश के गो आश्रय स्थलों में विधिवत गो पूजन आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- रन फॉर यूनिटी: सीएम योगी ने कहा- भारत की अखंडता के सूत्रधार थे पटेल, दिलाई एकता और सुरक्षा की शपथ

 

ये सभी लोग लें हिस्सा

इसमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गो प्रेमी शामिल होंगे। सभी लोग गो पूजन संपादित करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोवंश के प्रति समाज में जागरुकता फैलाना है। इससे गोवशों की देखभाल को बढ़ावा मिलेगा। 
 

गोवंश का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

सीएम ने यह निर्देश भी दिए कि प्रदेश के सभी गो आश्रय स्थलों में गोवंश के भरण-पोषण, हरे चारे की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed