फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Deepotsav 2024: CM Yogi will spend night in Ramnagari on Deepotsav know outline of entire program

Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर रामनगरी में रात बिताएंगे सीएम योगी; नव्य मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव

Tue, 29 Oct 2024 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 11:40 AM IST
सार

Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ रामनगरी में रात बिताएंगे। इस बार नव्य मंदिर में दीपोत्सव बेहद खास होगा। आगे पढ़ें और जानें पूरा कार्यक्रम...

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2024: CM Yogi will spend night in Ramnagari on Deepotsav know outline of entire program
Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर रामनगरी में रात बिताएंगे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 घंटे राम की नगरी में गुजारेंगे। 30 अक्तूबर को सीएम योगी दोपहर 2:20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 31 अक्तूबर को सुबह 10:20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्तूबर को सुबह 9 बजे साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकलने के साथ होगी। इसमें शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:20 बजे होगा। सीएम यहां पर प्रदर्शनी और शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। श्रीराम और सीता के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:40 बजे होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रन फॉर यूनिटी: सीएम योगी ने कहा भारत की अखंडता के सूत्रधार थे पटेल, दिलाई एकता-सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा, आरती के बाद होगा श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

हेलीपैड स्थल के पास बने मंच पर भरत मिलाप और श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान व वशिष्ठ मुनि के प्रतिरूपों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा दोपहर 2:50 बजे की जाएगी। श्रीराम व सीता के स्वरूप रथ पर बैठकर हेलीपैड स्थल से रामकथा पार्क में स्थित मंच पर दोपहर तीन बजे आसन ग्रहण करेंगे। इसके बाद श्रीराम सीता के स्वरूपों की पूजा, आरती व श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।

यह भी पढ़ेंः- सर्वे में खुलासा: बचत ज्यादा और कम खर्च में यूपी की महिलाएं बेजोड़, उधार से बनाए रखती हैं दूरी, ये राज्य टॉप पर

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा दीप प्रज्ज्वलन

रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रम दोपहर 3.15 से शाम 5.55 बजे तक होंगे। सीएम योगी रामकथा पार्क से सरयू आरती के लिए शाम 5.55 बजे रवाना होंगे। नयाघाट पर शाम छह से 6.20 बजे तक सरयू आरती में शामिल होंगे। राम की पैड़ी पर बने मंच पर शाम 6.25 बजे आगमन होगा। यहां पर शाम 6.25 से 7.25 बजे तक दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और अतिथियों का संबोधन होगा।

सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी

यहां से आतिशबाजी के अवलोकन के लिए सीएम योगी फिर से सरयू घाट स्थित मंच पर शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे। ग्रीन एवं डिजिटल फायर वर्क्स का अवलोकन करने के बाद राम की पैड़ी से रामकथा पार्क के लिए शाम 7.45 बजे रवाना होंगे। रामकथा पार्क में रामलीला का अवलोकन शाम 7.50 से 9.30 तक करेंगे। सीएम योगी सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें

हेलीपैड से गोरखपुर के लिए होंगे रवाना

31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 8.30 तक रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन- पूजन करेंगे। सुबह 8.35 से 8.55 बजे तक मणिरामदास छावनी व बड़ा भक्तमाल में संतों से मुलाकात करेंगे। सुबह नौ से 10 बजे तक कारसेवकपुरम में साधु-संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद सुबह 10.20 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed