फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daytime temperatures will rise after rains stop in UP both cold and rain will be below normal in November

मौसम अपडेट: अर्नब तूफान और विक्षोभ का असर खत्म, अब सुबह कोहरे की चादर में लिपटेगा यूपी! चढ़ेगा दिन का पारा

Sun, 01 Nov 2026 08:05 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 08:05 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में रविवार से अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से बारिश का दौर थम गया है। इससे अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी और सुबह कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे नवंबर में बारिश सामान्य से कम और तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Daytime temperatures will rise after rains stop in UP both cold and rain will be below normal in November
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के आसार हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम ठंडा बना रहा। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। बारिश थमने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

बारिश के चलते शनिवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही। बारिश के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को गोरखपुर में 63.8 मिमी, सिद्धार्थनगर में 62.2 मिमी, बस्ती में 57.2 मिमी, महाराजगंज में 56.6 मिमी और मथुरा में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नवंबर में ठंड और बारिश दोनों रहेंगे सामान्य से कम

नवंबर में उत्तर प्रदेश में बारिश के सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि मध्य और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बारिश रह सकती है। तापमान की बात करें तो दिन और रात दोनों का पारा सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं। ऐसे में नवंबर में ठंड सामान्य से कम रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed