Varanasi Lok Sabha Election Live: काशी में मौसम ने भी दिया वोटरों का साथ, खूब हुआ मतदान; अन्य सीटों का ये हाल
{"_id":"665a8745b0429b693405fb7a","slug":"varanasi-lok-sabha-election-2024-live-updates-varanasi-voting-news-in-hindi-2024-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Varanasi Lok Sabha Election Live: काशी में मौसम ने भी दिया वोटरों का साथ, खूब हुआ मतदान; अन्य सीटों का ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Jun 2024 08:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:37 PM IST
खास बातें
Varanasi Lok Sabha Election Live Hindi News Update : वाराणसी समेत पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वाराणसी में कई बूथों पर भोर से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर जिले में मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर बुजुर्ग व युवा मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मतदान समाप्ति के बाद इवीएम लेकर पहड़िया मंडी जाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:01 PM, 01-Jun-2024
बलिया लोकसभा
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3 शाम-5
फेफना 13.4% 28.08% 38.15% 44.02 % 51.5
बैरिया 12.30% 27.11% 34.33% 38.88% 44.08
बलिया नगर 13.12% 25.78% 37.11% 42.61 % 49.94
जहूराबाद 13.76% 28.89% 40.24% 46.53% 55.68
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82% 38.04% 44.97% 51.82
कुल 13.42% 27.8% 37.9% 43.54% 50.56
05:53 PM, 01-Jun-2024
लोकसभा 76 चंदौली से विधानसभावार मतदान प्रतिशत
380 मुगलसराय- 53.95 %
381 सकलडीहा- 57.18 %
382 सैयदराजा- 56.07 %
385 अजगरा- 62.59 %
386 शिवपुर- 60.77 %
चंदौली में 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत- 58.18
राबर्ट्सगंज लोकसभा के चकिया विस का दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक मतदान प्रतिशत।
383 चकिया- 61.68%
विज्ञापन
05:52 PM, 01-Jun-2024
घोसी लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 53.21 प्रतिशत हुए मतदान
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचन क्षेत्र 70 घोसी में शाम 05:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.21 रहा।
05:51 PM, 01-Jun-2024
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 55. 83 प्रतिशत हुआ मतदान
- छानबे- 54. 47
- मिर्ज़ापुर- 50. 59
- मझवा- 57. 32
- चुनार- 57. 15
- मड़िहान- 59.96
04:15 PM, 01-Jun-2024
मौसम ने भी मतदाताओं का दिया साथ
मतदाताओं ने परिवार संग बूथ पहुंचकर मतदान किया। वाराणसी में नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी ने भी शनिवार को मतदाताओं को मामूली राहत दी है। रोज के मुकाबले आज धूप कम रही। हालांकि उमस बरकरार रही। लेकिन इसी बीच लोग मतदान के लिए घरों से निकले और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
03:50 PM, 01-Jun-2024
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3
भाटपार रानी 13.45% 28.55% 39% 46.61%
सलेमपुर 13.06% 27.36% 36.16% 41.95%
बेल्थरारोड 14.08% 28.97% 38.68% 44.03%
सिकंदरपुर 13.85% 28.66% 39.19% 45.06%
बांसडीह 12.66% 26.45% 35.06% 40.07%
कुल 13.39% 27.94% 37.49% 43.48 %
विज्ञापन
विज्ञापन
03:49 PM, 01-Jun-2024
बलिया में मतदान की स्थिति
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3
फेफना 13.4% 28.08% 38.15% 44.02 %
बैरिया 12.30% 27.11% 34.33% 38.88%
बलिया नगर 13.12% 25.78% 37.11% 42.61 %
जहूराबाद 13.76% 28.89% 40.24% 46.53%
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82% 38.04% 44.97%
कुल 13.42% 27.8% 37.9% 43.54 %
03:48 PM, 01-Jun-2024
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में दोपहर 03 बजे तक 48. 01 प्रतिशत हुआ मतदान
- छानबे- 46. 36
- मिर्ज़ापुर- 45. 09
- मझवा- 50. 72
- चुनार- 50. 99
- मड़िहान- 51. 09
03:41 PM, 01-Jun-2024
ढ़ोल- नगाड़े की थाप पर मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान के लिए भेजा
नेवादा सुंदरपुर की गणेशधाम कॉलोनी और आसपास के इलाके में मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान कराने के लिए स्वदेशी जागरण मंच महानगर की कविता मालवीय, दिव्या मिश्रा, किरण पांडे, विजय मिश्रा, अंशु द्विवेदी ने मिलकर पहल की। ढ़ोल- नगाड़े की थाप पर मतदाताओं को घर से बुलाया और मतदान के लिए बूथ पर भेजा।
03:37 PM, 01-Jun-2024
वाराणसी में मतदान प्रतिशत 3.00 बजे तक
वाराणसी लोकसभा- 47.86
वाराणसी उत्तरी- 47.36
वाराणसी दक्षिणी- 46.21
वाराणसी कैंट- 44.22
रोहनिया- 49.79
सेवापुरी- 52.53