फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Villagers protest against a fake FIR; traffic on NH-99 stalled for four hours.

झारखंड: फर्जी प्राथमिकी के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, एनएच-99 पर चार घंटे ठप रहा आवागमन

Sat, 10 Oct 2026 06:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 06:59 AM IST
सार

लातेहार में रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ हजारों ग्रामीणों ने एनएच-99 जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना ड्रोन सर्वे का विरोध करने पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रशासन की वार्ता विफल रही।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Villagers protest against a fake FIR; traffic on NH-99 stalled for four hours.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ शुक्रवार को हजारों ग्रामीणों ने चंदवा-बालूमाथ एनएच-99 पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर विरोध करने वालों के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी कंपनी प्रबंधन को मौके पर बुलाने और दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों के सड़क पर डटे रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बिना अनुमति ड्रोन सर्वे का विरोध
ग्रामीणों के अनुसार, रेशमी मेटालिक कंपनी गांव में ग्रामसभा की अनुमति के बिना ड्रोन से सर्वे करा रही थी। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया, तो कंपनी प्रबंधन ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ग्रामसभा की सहमति के बिना ड्रोन उड़ाने का विरोध करने पर निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से जुड़े किसी भी काम के लिए ग्रामसभा की सहमति जरूरी है।

प्रदर्शन में पूर्व मुखिया विकास भगत, शंकर उरांव, रामचंद्र भगत और संजीव कुमार समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचकर अपना पक्ष रखे और उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी तत्काल वापस ले।

प्रशासनिक टीम की वार्ता विफल
एनएच-99 पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह और सीआई गोविंदा कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया।

हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। अधिकारियों के साथ वार्ता के बावजूद जाम समाप्त नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप था। प्रशासनिक टीम ग्रामीणों से बातचीत कर यातायात बहाल कराने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed