फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक, भव्य गंगा आरती देख हुईं भावविभोर

Mon, 13 Feb 2023 07:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 07:48 PM IST
खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन सोमवार को हुआ। कालभैरव मंदिर और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
President Draupadi in Varanasi LIVE Kalbhairav temple kashi vishwanath dham and ganga aarti
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखतीं राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:42 PM, 13-Feb-2023

बनारस से रवाना हुईं राष्ट्रपति

वाराणसी दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। शाम में दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। फिर बाबतपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गईं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदाई दी। 
07:09 PM, 13-Feb-2023

राष्ट्रपति की झलक पाने के लिए लोगों ने किया घंटों इंतजार 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने के जानकारी होने पर उनकी झलक पाने के लिए गोदौलिया चौराहे पर और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जगह-जगह लोग उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो हर-हर महादेव का उद्घोष कर स्वागत किया।
विज्ञापन
07:07 PM, 13-Feb-2023

मां गंगा की भव्य आरती देख राष्ट्रपति मुर्मू भावविभोर

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं। गंगा तट पर उपस्थित जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।
06:37 PM, 13-Feb-2023

दशाश्वमेध घाट पर भव्य आरती शुरू

दशाश्वमेध घाट पर भव्य आरती शुरू - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब दशाश्वमेध घाट पहुंचीं तो वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। वो मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देख रही हैं। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतार रहे हैं। 21 कन्याएं मां गंगा को चंवर डोला रही हैं। 

05:56 PM, 13-Feb-2023

दशाश्वमेध घाट पहुंचीं राष्ट्रपति

दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति की बैठने की जगह - फोटो : अमर उजाला
काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां वो  मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है। 
05:24 PM, 13-Feb-2023

गंगा आरती में होगा देव दीपावली सा नजारा

बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंजेगा। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 13-Feb-2023

बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन

कालभैरव मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाहर निकल चुकी हैं। उन्होंने षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलकर अब धाम परिसर की भव्यता निहार रही हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', नीलकंठ तिवारी, समेत कई आलाधिकारी मौजूद हैं। धाम से निकल राष्ट्रपति दशाश्वमेघ घाट जाएंगी। विशेष गंगा आरती में शामिल होंगी। 
03:55 PM, 13-Feb-2023

विश्वनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति

कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गई हैं। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हो रहा है।  बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। 
 
03:43 PM, 13-Feb-2023

कालभैरव मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  कालभैरव मंदिर पहुंच चुकी हैं। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाएंगी। धाम में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक रेड कारपेट बिछाया गया है। 
03:35 PM, 13-Feb-2023

सर्किट हाउस से आगे बढ़ा राष्ट्रपति का काफिला

राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस से आगे निकला। पुलिस लाइन से वरुणा पुल तक लोग सड़क किनारे खड़े होकर राष्ट्रपति का अभिवादन कर रहे हैं। कालभैरव मंदिर के पास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। मंदिर के पास से मीडिया को भी हटा दिया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed