{"_id":"6aa716e30f6d2e8747030eb7","slug":"a-7-foot-wide-footpath-will-be-constructed-in-sector-6-panipat-news-c-18-1-knl1014-991015-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर-6 में 7 फीट चौड़ा बनेगा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर-6 में 7 फीट चौड़ा बनेगा फुटपाथ
Mon, 14 Sep 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते सेक्टर 6 के मौजिज लोग। स्रोत सेक्टरवासी
पानीपत। सेक्टर-6 हुडा स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आरडब्ल्यूए प्रधान अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री महीपाल ढांडा की ओर से सेक्टर-6 में बनवाए जा रहे मुख्य मार्ग व अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेक्टर 6/7 के डिवाइडेबल रोड पर रोड के दोनों तरफ सात-सात फीट चौड़ा फुटपाथ तैयार कराया जाएगा। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे।
इसके अलावा सेक्टर-6 की तीनों मुख्य एंट्री (6/7 कट, एसडी इंटरनेशनल स्कूल वाली एंट्री और ऑफिसर कॉलोनी के साथ जीटी रोड से आने वाली एंट्री) को फुटपाथ के साथ सुंदर व आकर्षक बनाने पर भी सहमति बनी। आरडब्ल्यूए प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में कोर कमेटी, डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों और सेक्टर निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान एसके त्यागी, आजाद मलिक, यशवीर सांगवान, अशोक चौहान, नरेन्द्र हुड्डा, कृष्ण बंसल, राजकुमार नागर, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, दिलावर भोकर, शिवदत्त शर्मा, जोगिन्द्र राठी और राकेश शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो