फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम बोले- यात्राएं देवदर्शन का मार्ग ही नहीं, देश की आत्मा जोड़ने की परंपरा भी

Sat, 08 Nov 2025 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 09:18 AM IST
खास बातें

PM Modi in Varanasi Today Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस स्टेशन से वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई। बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास बन गई है। एक ओर जहां इस ट्रेन के साथ 8 का मूलांक जुड़ा है वहीं आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है।  

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Live Updates: Four New Vande Bharat Train Flag off Today, Speech News in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:17 AM, 08-Nov-2025
भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं ये ट्रेनें: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
09:16 AM, 08-Nov-2025
मील का पत्थर बनने जा रही हैं ये ट्रेनें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस तरह से भारत ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें एक मील का पत्थर बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
09:10 AM, 08-Nov-2025
तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है : पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। ये भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।
09:07 AM, 08-Nov-2025
बनारस में लगातार बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
हमारा प्रयास है बनारस आना, बनारस में रहना और बनारस की सुविधाओं को जीना। सबके लिए खास अनुभव कराना हमारी सरकार का प्रयास है। काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 10- 11 साल पहले किसी एक गंभीर बीमारी का इलाज करना मुश्किल था। लोगों का केवल एक विकल्प बीएचयू होता था। लोगों को पूरी- पूरी रात खड़े रहने के बाद भी बेड नहीं मिल पाता था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग परेशान थे। काशी के लोगों की सारी चिंताओं को दूर करते हुए हमारी सरकार ने महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पताल बना दिया। इससे पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से आज गरीबों को लाभ मिल रहा है। लाखों लोगों के करोड़ों रुपये की बचत हो रही है।  
08:59 AM, 08-Nov-2025
पीएम का संबोधन शुरू
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। जिन भी देशों में बड़ी प्रगति, बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की है।
08:44 AM, 08-Nov-2025
पीएम ने वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने देशवासियों को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। पीएम के हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने हर- हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 AM, 08-Nov-2025
PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी का बनारस रेलवे स्टेशन पर सीएम योगी ने स्वागत किया। यहां से पीएम चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट।

08:29 AM, 08-Nov-2025
बनारस स्टेशन पर पीएम का भव्य स्वागत
पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे तो हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पीएम का भव्य स्वागत किया। 
08:24 AM, 08-Nov-2025
पीएम मोदी पहुंचे बनारस रेलवे स्टेशन
पीएम मोदी बरेका से निकलकर बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं। यहां से वे चार वंदे भारत की सौगात देशवासियों को देंगे। 
08:13 AM, 08-Nov-2025
वंदे भारत जल्द होगी रवाना
पीएम मोदी कुछ ही पलों में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री अब वंदे भारत ट्रेन में सवार होने लगे हैं। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed