फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी को दफनाया गया, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़; भाई अफजाल ने सरकार को घेरा

Sat, 30 Mar 2024 06:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2024 06:11 PM IST
खास बातें

Mukhtar Ansari Funeral Live News in Hindi: पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death News Live: UP Gangster Mukhtar Ansari Funeral at Kali Bagh Graveyard in Ghazipur
मुख्तार अंसारी का जनाजा लाया गया कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:03 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार के भाई अफजाल और डीएम के बीच बहस का वीडियो वायरल

मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की डीएम गाजीपुर के साथ तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। डीएम गाजीपुर ने धारा 144 का हवाला देते हुए कहा कि मिट्टी देने केवल परिवार के लोग जाएं, पूरा कस्बा नहीं जाएगा। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो सबके खिलाफ एफआईआर करेंगे। 
03:36 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार ने कहा था कि उन्हें जहर दिया गया: अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था इसलिए भेजा गया। उन्हें सुबह तीन बजे एक संदेश मिला कि मुख्तार की हालत गंभीर है। आरोप लगाया कि जब वो अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मुश्किल से सिर्फ पांच मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी गई। पांच मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया है, जिसके कारण वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
03:24 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार की मौत नहीं हत्या हुई है: अफजाल अंसारी

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत नहीं हत्या हुई है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है... कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है।
02:47 PM, 30-Mar-2024

'किसी की मौत के बाद उस पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं'

मुख्तार अंसारी की मौत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और अवधेश राय के भाई अजय राय कहते हैं कि यह हमारी संस्कृति है कि किसी की मौत के बाद हम उसके बारे में बात नहीं करते हैं या उस पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं। इसे अनुचित माना जाता है। मैं न्यायपालिका के प्रति बाध्य हूं कि वह मेरे भाई अवधेश राय की हत्या के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा दे। सरकार को उन पर लगे आरोपों पर ध्यान देना चाहिए। 
02:26 PM, 30-Mar-2024

नारेबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी: गाजीपुर डीएम

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि जिन भी लोगों ने नारेबाजी की है, उन सबकी वीडियोग्राफी कराई गई है और सबके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई जाएगी। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई।
02:12 PM, 30-Mar-2024

''सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया''

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि ''सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 30-Mar-2024

सुपुर्द-ए-खाक की कार्रवाई पर पुलिस का बयान

डीआईजी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनौती ये थी कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से जनाजे में शामिल हो जाएं। जिसके लिए हमने आस-पास के कस्बों में तैनाती कर दी थी। परिजनों से संपर्क रखते हुए धार्मिक रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक की कार्रवाई को पूरा करवाया गया है।
01:32 PM, 30-Mar-2024

हुड़दंग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मुहम्मदाबाद में गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि काफी लोग वापस लौट गए हैं। बाकी लोग धीरे-धीरे जा रहे हैं। जिन लोगों ने हुड़दंग करने का प्रयास किया है। उनकी वीडियोग्राफी कर ली गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके द्वारा आचार-संहिता का उल्लंघन करके किसी तरह की नारेबाजी की गई है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
11:57 AM, 30-Mar-2024

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मशक्कत कर रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। परिवार वालों के समझाने पर भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
11:27 AM, 30-Mar-2024

मुख्तार के परिवार ने की थी अपील

सांसद अफजाल अंसारी और विधायक शोहेल अंसारी भी बार-बार अपील कर चुके हैं। लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं है। लोग मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने की बात कह रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed