PM Modi in UP Live: पूर्वांचल को 'मोदी की गारंटी' दे गए पीएम, सीएए और जम्मू- कश्मीर पर कही बड़ी बात
{"_id":"66458bc89556d317bf01debb","slug":"lok-sabha-election-2024-live-updates-pm-narendra-modi-public-meeting-in-azamgarh-jaunpur-bhadohi-news-in-hindi-2024-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in UP Live: पूर्वांचल को 'मोदी की गारंटी' दे गए पीएम, सीएए और जम्मू- कश्मीर पर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 16 May 2024 03:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 16 May 2024 03:19 PM IST
खास बातें
PM Modi Up Visit Live Updates News in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के वोटरों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
PM Modi In Azamgarh
- फोटो : एक्स @narendramodi
लाइव अपडेट
03:07 PM, 16-May-2024
अगले पांच वर्षों में और क्या होगा, उसके गारंटी देने आया हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मन में एक ही भाव है कि गरीब का चूल्हा जलते रहना चाहिए बच्चा भूखा नहीं रहना चाहिए और मैं गारंटी देता हूं आने वाले पांच साल भी यह मुक्त राशन मिलता रहेगा। यूपी में ढाई करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मन निधि के 70 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। मैं काम गिनाने नहीं आया हूं। अगले पांच वर्षों में और क्या होगा उसके मैं आपको गारंटी देने आया हूं।
02:57 PM, 16-May-2024
अपने लिए घर नहीं, चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए बनाया घर : PM
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का बेटा जब प्रधान सेवक बना तो सभी के लिए योजना चलाई। मेरे लिए सबसे बड़ा काम है गरीब को गरीबी से बाहर निकलना। यह मोदी अभी भी खुद का कोई घर नहीं बनाया है। मेरे नाम पर कोई घर नहीं है। मैंने अपना घर तो नहीं बनाया लेकिन गरीब मां का बेटा हूं ना, मैंने चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाएं।
विज्ञापन
02:51 PM, 16-May-2024
सपा सरकार में एक जिला एक माफिया का था दौर: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सपा की सरकार में वन जिला वन माफिया का दौर चलता था। इन्होंने हर जिला में अलग माफिया दिया। इनका साम्राज्य हर जिले में था। इन लोगों ने एक-एक माफिया को एक जिले को ठेके पर देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। युवाओं का कोई भविष्य नहीं होता था, लेकिन जब से योगी जी आए हैं जनता नहीं डरती। माफिया डरते हैं। कांग्रेस जात-पात के नाम पर गांव के गरीब मजदूर किसान का वोट लूट लेते थे।
02:48 PM, 16-May-2024
बिस्तर पर जाता हूं तो आपके चेहरे याद आते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों सच में कहता हूं जब रात को बिस्तर पर जाता हूं ना तो मुझे आप लोगों के चेहरे याद आते हैं। जो दिन भर मैंने देखा है वह रात में एक के बाद एक घटना मेरे सामने देखता हूं। कितना प्यार, कितने आशीर्वाद। सभी बच्चे, बूढ़े, माताएं, बहनें, भाइयों ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं। मां विंध्यवासिनी की कृपा के बिना कैसे हो सकता है।
02:43 PM, 16-May-2024
नए संसद में भी भदोही की कालीन लगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले कि भदोही रिंग रोड का काम भी हो रहा है। मछलीशहर से बनारस तक नेशनल हाईवे का काम हो रहा है। यूपी में 17 एयरपोर्ट हैं। 3 एयरपोर्ट और बन रहा है। बनारस से देश- विदेश के लिए इतनी फ्लाइट उड़ने लगी है। हमारे भदोही में रेलवे लाइन अब डबल हो गई है। विकास के इन कामों का फायदा यहां के किसानों को मिलेगा। इसका फायदा भदोही के कालीन उद्योग को मिलेगा। आपको पता होगा कि हमने जो नया संसद का भवन बनाया। वहां भी यह हमारे भदोही की कालीन लगी है। भदोही की कालीन को वन जिला वन प्रोडक्ट योजना में पहले स्थान पर रखा है।
02:40 PM, 16-May-2024
पीएम मोदी का टीएमसी और सपा पर तंज
पीएम मोदी बोले कि बंगाल में रामनवमी प्रतिबंधित करने वालों का जमानत जब्त कर दें। भदोही को सियासी प्रयोगशाला न बनने दें। ये लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 16-May-2024
बुआ- बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बुआ- बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत है। समाजवादी के सहजादे से एक सवाल करना चाहता हूं बंगाल की बुआ तो आपकी इतनी करीबी है बंगाल से आपके पास आई हैं। कभी आपने आपके नई बुआ को पूछा क्यों बंगाल में यूपी- बिहार वालों को बाहरी क्यों कहती हैं। हमारा देश है हम सभी भारतीय हैं हम भारत माता की संतान है फिर बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है। गाली देने के बाद यहां यूपी में आकर वोट भी मांगती हैं। यूपी के लोगों को टीएमसी सपा ने क्या समझ रखा है।
02:27 PM, 16-May-2024
मैं काशी वाला हूं और काशी वालों के लिए तो भदोही अपना ही घर है
विंध्यवासिनी मईया की जय और हर- हर महादेव से पीएम मोदी ने भदोही में संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सीता मैया, बाबा हरिहरनाथ के चरण में प्रणाम करता हूं। आज सीता नवमी के पवन दिन मुझे मां सीता की तीर्थ भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। मैं सीता मैया के चरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। साथियों मैं काशी वाला हूं और काशी वालों के लिए तो भदोही अपना ही घर है। मुझे पक्का विश्वास है कि अगर मैं आपसे कुछ भी ना मांगू तो भी आप वोट देकर के भारी मतों के साथ यहां से कमल दिल्ली भेजने वाले हैं, लेकिन मैं आज आपके पास आया हूं आपका आशीर्वाद मांगने के लिए। इन दिनों दुनिया भर के अखबार वाले, टीबी वाले, कैमरा वाले हिंदुस्तान में चारों तरफ एक चुनाव का जायजा ले रहे हैं, लेकिन वह हैरान हो जाते हैं की इतनी गर्मी और लोकतंत्र के प्रति इतना अदभुत प्यार। यह उनके दिमाग में नहीं बैठता है।
02:16 PM, 16-May-2024
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
भदोही में पीएम मोदी का जयश्री राम और हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। मोदी- मोदी से सभा स्थल गूंज उठा, शंख बजाकर आचार्यों ने स्वागत किया तो पीएम ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
01:57 PM, 16-May-2024
मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा सभा स्थल
पीएम मोदी का भदोही की जनसभा में शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।