फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:26 PM, 21-Sep-2026

बिहार: जमुई में लड़की से छेड़खानी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की पार्टी ने सम्राट सरकार को घेरा; किसने-क्या कहा?

जमुई में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना से बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है। राजद ने कहा कि इस घटना ने बिहार का सिर शर्म से झुका दिया है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
02:15 PM, 21-Sep-2026

बिहार न्यूज: भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के तरेटा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
12:50 PM, 21-Sep-2026

बिहार: गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल, लोगों ने CCTV खंगालने की मांग की

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में नरसिंह बाबा मंदिर के पास स्थित गांधी संग्रहालय की दीवार पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। इनमें ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसी टिप्पणी लिखे जाने की बात कही जा रही है। और पढ़ें
12:36 PM, 21-Sep-2026

ईओयू की जांच में खुलासा: नीट यूजी केस से जुड़े गिरोह ने BPSSC परीक्षाओं में की सेंधमारी, जानिए कैसे जुड़ा तार?

ईओयू की जांच में जो बात सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। गिरोह के मास्टरमाइंड ने पूछताछ में भी कई खुलासे किए। उसके ठिकाने से कई ऐसे कागजात मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि इस गिरोह ने नीट यूजी के अलावा प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश की थी।  और पढ़ें
12:11 PM, 21-Sep-2026

बिहार में हैवानियत: हाथ जोड़ती रही नाबालिग, लोग सरेआम करते रहे छेड़छाड़; वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
11:59 AM, 21-Sep-2026

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग भरभराकर गिरी, बाल-बाल बची लोगों की जान

मुजफ्फरपुर के मझौली चौक पर रविवार देर रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर की भारी शटरिंग अचानक गिर गई। देर रात यातायात कम होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 AM, 21-Sep-2026

बिहार: 20 दिन में ही 13 करोड़ के पुल की सड़क में दरार, एप्रोच रोड धंसी; निर्माण पर उठे सवाल

मोतिहारी के मजुरहा-हरदिया पुल के उद्घाटन के महज 20 दिन बाद एप्रोच रोड में करीब 20 फीट लंबी दरार और सड़क के एक हिस्से में धंसाव सामने आया है। और पढ़ें
07:52 AM, 21-Sep-2026

बिहार: गया से पहले पुनपुन क्यों जाते हैं श्रद्धालु? भगवान राम से जुड़ी है मोक्ष के प्रथम द्वार की मान्यता

पटना से सटे पुनपुन नदी घाट को पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम ने माता जानकी के साथ यहां अपने पूर्वजों के लिए सबसे पहले पिंड का तर्पण किया था और इसके बाद गया में पिंडदान किया। और पढ़ें
07:47 AM, 21-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर यदु गांव में धान के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के दो भाइयों ने चाकू से हमला कर 40 वर्षीय संतोष कुमार साह की हत्या कर दी। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed