25 लाख दीयों से जगमगाए काशी के घाट: गंगा आरती में स्वर्ग जैसा नजारा, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- हर हर महादेव
{"_id":"690b3dcd3a48490d71083727","slug":"divine-and-grand-dev-deepawali-of-kashi-heaven-descends-on-ghats-gods-welcomed-with-ganga-aarti-2025-11-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"25 लाख दीयों से जगमगाए काशी के घाट: गंगा आरती में स्वर्ग जैसा नजारा, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 05 Nov 2025 09:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:24 PM IST
खास बातें
Varanasi Dev Diwali live 2025: युवाओं की टोली फोटो, वीडियो और रील बनाती नजर आई। सामनेघाट पुल से लेकर घाट की तरफ व्यंजनों की दर्जनों दुकानें लगी रहीं। घाटों पर उमड़ी भीड़ को पुलिस सहित अन्य फोर्स संभालती नजर आई। पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर दिव्य और भव्य गंगा आरती।
- फोटो : पुलिस
लाइव अपडेट
10:24 PM, 05-Nov-2025
बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली के अनुपम प्रकाश से आलोकित है : पीएम
काशी नगरी में देव दीपावली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है।
उन्होंने पोस्ट के अंत में हर-हर महादेव भी लिखा है
09:00 PM, 05-Nov-2025
पुष्कर तालाब पर सैकड़ों लोगों ने जलाए दीप।
- फोटो : संवाद
काशी की विभूतियों की स्मृति में पुष्कर तालाब पर जला दीप
अस्सी स्थित पुष्कर तालाब पर काशी के महान महान विभूतियों भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय, पद्मभूषण स्व. गिरिजा देवी, पर्यावरणवीद स्व. बीरभद्र मिश्र, पंडित किशन महाराज, शहनाई सम्राट बिस्मिल्लाह खां, पंडित छन्नूलाल मिश्रा, स्व. पंडित जगन्नाथ त्रिपाठी, पंडित शारदा प्रसाद मिश्रा, पंडित त्रिभुवन नाथ मिश्र व हनुमानजी के सेवक शिव प्रसाद पटेल उर्फ मुन्ना की स्मृति में दीपदान किया गया। रामयश मिश्र ने बताया कि देव दीपावली पर काशी के महान विभूतियों की स्मृति में पुष्कर तालाब पर दीप जलाए गए थे।

08:58 PM, 05-Nov-2025
बाबा कीनाराम स्थल पर सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के पर्व पर 25 हजार दीपो-झालरों से बाबा कीनाराम स्थल जगमगाया। पूरा परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा था। भक्तों की भीड़ ने उत्साह और भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन और आरती की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी पवित्र बना दिया।
08:45 PM, 05-Nov-2025
महामना की पेंटिंग ने किया आकर्षित।
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर बीएचयू के छात्रों का भी जुटान हुआ। उन्होंने भी हजारों दीप जलाए। इसके साथ ही घाट पर बीएचयू से संबंधित चित्रकारी भी की गई, जिसमें महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की पेंटिंग काफी आकर्ष रही।
08:00 PM, 05-Nov-2025
सारंगनाथ मंदिर पर आकर्षक सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव कुंड हजारों दीपों से जगमग हो उठा। इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर घंट-घड़ियाल बजाने लगे। शाम होते ही बाबा सारंगनाथ सेवा समिति की ओर से दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर परिसर में 25 हजार दीपों जलाए गए। इस मौके पर मिठाई लाल, विष्णु शुक्ला, विशाल पांडेय, विशाल पटेल, अभिषेक पटेल, मनीष राजभर सहित आदि उपस्थित थे।
07:54 PM, 05-Nov-2025
क्रूज पर सवार सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
नमो घाट से निकला सीएम योगी का क्रूज बीच में ही लौटा
देव दीपावली के अवसर पर बुधवार को नमो घाट पर दीप प्रज्वलित करने और मां गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हुए, लेकिन क्रूज राजघाट तक भी नहीं पहुंच पाया और कुछ ही दूरी तय करने के बाद उसे वापस नमो घाट की लौट आया।
दरअसल सीएम योगी के लिए नमो घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया था, जिसमें उनकी उपस्थिति तय थी, लेकिन किसी कारणवश वह पूजन के बाद सीधे क्रूज पर सवार हो गए। यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी के चलते सीएम के क्रूज को बीच रास्ते से वापस आना पड़ा।
गंगा पूजन और दीपोत्सव के इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे। वहीं, क्रूज की वापसी को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह मामला स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच संचार की कमी का परिणाम था।

07:52 PM, 05-Nov-2025
घाट की सीढि़यां हुई जगमग।
- फोटो : संवाद
रोहनिया शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर गंगा घाट पर सवा लाख दीपक से सजाया गया। दीपक के जलते ही घाट पर चारो तरफ जगमग हो गया मानो तारे घाट पर उतर आए हो। शूलटंकेश्वर महादेव का भी भव्य शृंगार किया गया। पुजारी राजेंद्र गिरी ने गंगा आरती भी किया गया।
07:35 PM, 05-Nov-2025
ड्रोन से ली गई तस्वीर।
- फोटो : पुलिस
काशी के नमो घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देव दीपावली देखी। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर लेजर लाइट का भी नजारा देखा।
07:32 PM, 05-Nov-2025
अस्सी घाट पर गंगा आरती।
- फोटो : अमर उजाला
07:28 PM, 05-Nov-2025
सारनाथ के तिलमापुर स्थित ब्रह्मचारीजी चतुरानंद रंगील दास पोखरे पर आयोजित दीप दान में सैकड़ों लोग पहुंचे। यहां हजारों दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन