फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepawali 2024: दीपों से जगमग काशी, 84 गंगा घाटों पर जले 21 लाख दीये, तस्वीरों में देखें- एक झलक

Fri, 15 Nov 2024 07:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 15 Nov 2024 07:36 PM IST
खास बातें

देवताओं की दीपावली मनाने के लिए काशी में पर्यटकों का रेला लगा रहा। देश-दुनिया के सभी लोगों की नजरें काशी की देव दीपावली पर टिकी रहीं। शाम होते ही सभी घाट दीपों से जगमग हो गए। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का लोकार्पण किया तो हर- हर महादेव का जयकारा गूंज उठा। यहां पढ़ें पल- पल की अपडेट 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2024 In Varanasi live update dev diwali grand celebration of ganga ghat in kashi
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:35 PM, 15-Nov-2024
घाटों पर की गई आतिशबाजी
देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान गंगा में क्रूट और नाव पर बैठे पर्यटक भव्य देव दीपावली के उत्सव का लुत्फ उठाते रहे। 
 
07:32 PM, 15-Nov-2024
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग हई काशी
देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। काशी के 84 गंगा घाटों पर दीप जलाए गए हैं। इस दौरान देव दीपावली का भव्य आयोजन देखने के लिए देश भर से लोग काशी पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
07:12 PM, 15-Nov-2024
काशी के घाटों पर बेकाबू हुई भीड़
देव दीपावली पर काशी के घाटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुट गई है। ऐसे में सभी प्रमुख घाटों पर भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस के साथ ही अन्य फोर्स मौके पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करने में जुटी है। 

07:07 PM, 15-Nov-2024
चेत सिंह किले के सामने पहुंचा उपराष्ट्रपति और सीएम का काफिला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला चेत सिंह किले के सामने पहुंचा है। वहीं अस्सी से चेत सिंह किले की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ अधिक होने से काशी वरुणा जोन के डीसीपी और एटीएस के जवान पहुंच गए हैं। लोगों को रोककर भीड़ किले की ओर जाने से रोक रहे हैं।

06:40 PM, 15-Nov-2024
भव्य सजा है गंगा द्वार
विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार आकर्षण का केंद्र बना है। भारी संख्य में पर्यटक यहां सेल्फी लेने पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

06:30 PM, 15-Nov-2024
शुरू हुई भव्य आतिशबाजी 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की। उनके दीप जलाने के साथ शुरू भव्य आतिशबाजी हुई।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:12 PM, 15-Nov-2024
अस्सी घाट के किनारे भव्य आकर्षण को निहारने पहुंची भीड़
देव दीपावली को लेकर वाराणसी के अस्सी घाट के किनारे भारी भीड़ जमा हुई है। भक्त यहां पहुंचकर आराधना कर रहे हैं और भव्य आकर्षण को महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि घाट किनारे का आकर्षण खास है हर ओर अलग छटा बिखरी हुई है। इसे निहारने के लिए भीड़ भी जमा हुई है।

06:10 PM, 15-Nov-2024
पर्यटकों को महाआरती का पल- पल इंतजार
काशी की देव दीपावली देखने के लिए दुनिया भर से लोग काशी पहुंचे हैं। यहां अस्सी घाट पर लाखों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों को मां गंगी की महाआरती का पल- पल इंतजार है। 

06:06 PM, 15-Nov-2024
बाबा मसान नाथ का विशेष शृंगार
हरिशचंद्र घाट पर दीपोत्सव के बीच बाबा मसान नाथ का विशेष शृंगार किया गया।

05:59 PM, 15-Nov-2024
अस्सी घाट पर एक लाख पर्यटकों का लगा जमघट
देव दीपावली के अवसर पर अस्सी घाट पर एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं। मां गंगा की महाआरती देखने के लिए पर्यटक आतुर हैं। लोग हर- हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed