{"_id":"6aa1a07ce6b3a6669f0783d4","slug":"pensioners-should-be-given-revised-pay-scales-federation-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186231-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को दिया जाए संशोधित वेतनमान : फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को दिया जाए संशोधित वेतनमान : फेडरेशन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश ज्वॉइंट पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हुई। कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 20 सूत्री मांगपत्र पर चर्चा की गई।
प्रदेश ज्वॉइंट पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन और महासचिव खुशहाल चंद नेगी, जिला कुल्लू ज्वॉइंट पेंशनर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार दत्त शर्मा, महासचिव खेम सिंह हांडा ने बताया कि 20 सूत्री मांग पत्र में एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 और उसके उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, पेंशन कम्युटेशन, लीव इनकैशमेंट का 30 सितंबर से पहले एकमुश्त भुगतान करने, एक जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक पेंशनरों को देय 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की छह किस्तों का एकमुश्त भुगतान करने, एक जनवरी 2022 से 31 अगस्त 2026 तक देय महंगाई भत्ते की छह किस्तों के कुल 270 माह के लंबित डीए एरियर का एकमुश्त भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई। इसके अलावा बीमार पेंशनरों के करोड़ों रुपये के लंबित मेडिकल बिलों के एकमुश्त भुगतान करने की राज्य सरकार से भी प्रमुखता से मांग उठाई गई।
इसके अतिरिक्त बुजुर्ग पेंशनरों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में पेंशनर भवन के निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि आबंटित करने सहित एक भव्य पेंशनर भवन का निर्माण करने की भी मांग रखी। फेडरेशन ने जिला प्रशासन से ज्वॉइंट पेंशनर्स फेडरेशन के साथ त्रैमासिक संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने की भी मांग की। पर्यटकों, शहरवासियों, पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ढालपुर चौक से कॉलेज गेट के पास नगर परिषद के प्रवेश द्वार तक एमडीएलआर सड़क को मॉल रोड बनाने और गौहरी देवता मंदिर से वाया बीडीओ ऑफिस-सर्कुलर रोड तक और ढालपुर चौक से वाया क्षेत्रीय अस्पताल लिंक रोड यातायात व्यवस्था को वन वे करने की मांग की।
विज्ञापन
इन मांगों के अतिरिक्त पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉल रोड ढालपुर के दोनों तरफ पर्याप्त बेंच लगाने, शहर की सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं को गोसदनों में भेजने की गुहार लगाई गई। एचआरटीसी और निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग उठाई गई।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सागर, नीलचंद, तेज सिंह ठाकुर, लीला डोगरा, चिंतपूर्णा शर्मा, मनोरमा डोगरा, रूम सिंह ठाकुर, बिमला ठाकुर, रेणुका शर्मा, नारायण सिंह चौहान, शेर सिंह ठाकुर, शारदा नंद शर्मा सहित शिवलाल मौजूद रहे।