UP Nikay Chunav 2023 Live: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर लहराया भगवा, सपा-बसपा का सूपड़ा साफ; पढ़ें कौन कहां जीता
{"_id":"645ed591bc0ffa4c040b0c03","slug":"up-nikay-chunav-2023-district-wise-bjp-sp-winning-candidates-list-municipal-corporation-vote-counting-results-2023-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023 Live: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर लहराया भगवा, सपा-बसपा का सूपड़ा साफ; पढ़ें कौन कहां जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 May 2023 10:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 May 2023 10:09 PM IST
खास बातें
UP Municipal Election, Nagar Nigam Result 2023 Live Updates: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 17 सीट में से कुछ पर भगवा लहरा चुका है, बाकी के परिणाम आना बाकी है। सपा-बसपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ गई है। झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:04 PM, 13-May-2023
मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा
मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है। धांधली की सूचना पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और तेज प्रताप यादव ब्लॉक परिषद मैनपुरी के लिए निकले हैं। वह कुछ ही समय में यहां पहुंच जाएंगे।
07:02 PM, 13-May-2023
महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी
--नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल-नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी
--निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया
--परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया
--घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल
--बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा--राकेश जायसवाल
--फरेंदा नगर पंचायत भाजपा--विजय लक्ष्मी
--पनियरा नगर पंचायत भाजपा--उमेश चंद जायसवाल
--सोनौली नगर पंचायत--कांग्रेस के हबिब खान
विज्ञापन
06:39 PM, 13-May-2023
देविरया के रुद्रपुर जीते हुए सभासद
वार्ड नं 1 उपेंद्र मास्टर बीएसपी टेड़ा स्थानवार्ड नं2 कुमारी देवी एनसीपी आजाद नगर
वार्ड नं3 जय रतन चौरासिया निर्दल बरई वार्ड
वार्ड नंबर 4 अंकित मणि बसपा मलहटोली वार्ड
वार्ड नं 5 मुकेश भाजपा शिवाला वार्ड
वार्ड नं 6 राजन चौधरी भाजपा भरटोला वार्ड
वार्ड नं 7 नूरी खातून बसपा दुग्धेश्वर नाथ वार्ड
वार्ड नं 8 पुनीता निर्दल मस्जिद वार्ड
वार्ड न 9 पंकज कुमार पांडेय बसपा पकड़ी वार्ड
वार्ड नं 10 अजय जायसवाल सपा चौहट्टा वार्ड
वार्ड नं 11 सुशील मद्देशिया भाजपा मच्छरहट्टा वार्ड
वार्ड नं 12 नीलम यादव सपा लाला टोली वार्ड
वार्ड नं 13 स्वेता पांडे बसपा पूर्वी तिवारी टोला
वार्ड नं 14 सुशील निगम निर्दल गोला वार्ड
वार्ड नं 15 अनिता रावत बीजेपी पश्चिमी तिवारी टोला
वार्ड नं 16 अनिल पांडे भाजपा नसहरा वार्ड
06:26 PM, 13-May-2023
बिजनौर में सपा उम्मीदवार के पति और भाजपाइयों में धक्कामुक्की
मतगणना स्थल पर सपा उम्मीदवार के पति और भाजपा उम्मीदवार के एजेंट के बीच धक्का मुक्की हो गई। थप्पड़ जड़ दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर हंगामा होने पर पुलिस ने तुरंत ही मामले को शांत कराया। वहीं सपा उम्मीदवार के पति को अलग ले जाकर बैठा दिया।
06:01 PM, 13-May-2023
पति बने विधायक, पत्नी पालिकाध्यक्ष
स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जहां अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की है। वहीं उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गई हैं। रेशमा भी अपना दल (एस) के टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़़ रही थीं। रेशमा परवीन अंसारी 2017 में भी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीती थीं।
शनिवार का दिन अंसारी परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। शफीक अंसारी जहां विधायक बन गए, वहीं उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गईं। दोनों की जीत से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शफीक ने सभासद से विधायक तक का सफर तय किया है।
शनिवार का दिन अंसारी परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। शफीक अंसारी जहां विधायक बन गए, वहीं उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गईं। दोनों की जीत से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शफीक ने सभासद से विधायक तक का सफर तय किया है।
05:57 PM, 13-May-2023
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर लगातार चौथी बार भाजपा जीती
गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।
हार के बाद काजल निषाद ने हंगामा किया। मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठी। इसके बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:29 PM, 13-May-2023
गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा का कब्जा
गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।
05:13 PM, 13-May-2023
नगर पालिका व नगर पंचायत तालबेहट पर भाजपा का कब्जा
नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरला जैन ने निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा की क्रांति कुशवाहा को 9810 मतों से और नगर पंचायत तालबेहट में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पुनीत सिंह परिहार ने निकटतम प्रतिद्धंदी निर्दलीय अवधेश अड़जरिया को 4436 मतों से पराजित किया। वहीं नगर पंचायत महरौनी में चार चक्र पूरे होने पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां ने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की कृष्णा सिंह से 1500 से अधिक की बढ़त ले ली हैं। अंतिम राउंड की गणना जारी है। संभावना है कि करीब एक हजार से अधिक मतों से नीलम की जीत होगी। जबकि नगर पंचायत पाली में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश चौरसिया को 253 मतों से पराजित कर दिया। खास बात यह रही कि अधिकांश निर्दलीय वार्ड सभासद (पार्षद) विजयी हुए हैं।
05:13 PM, 13-May-2023
भाजपा प्रत्याशी 211 मत से विजयी
गौरी बाजार भाजपा प्रत्याशी प्रदीप मद्धेशिया प्रतिद्वंदी ईश्वर चंद्र विद्यासागर सपा पर 211 मत से जीत हासिल की है।05:12 PM, 13-May-2023
महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी अपटेड
--नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल
-नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी
--निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया
--परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया
--घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल
--बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा--राकेश जायसवाल
--फरेंदा नगर पंचायत भाजपा--विजय लक्ष्मी
परिणाम आना बाकी है।
पनियरा नगर पंचायत-भाजपा आगे
सोनौली नगर पंचायत--बसपा आगे
-नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी
--निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया
--परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया
--घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल
--बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा--राकेश जायसवाल
--फरेंदा नगर पंचायत भाजपा--विजय लक्ष्मी
परिणाम आना बाकी है।
पनियरा नगर पंचायत-भाजपा आगे
सोनौली नगर पंचायत--बसपा आगे