08:27 AM, 28-Aug-2026
यूपी: राणा पर कसता जा रहा ईडी का शिकंजा, खंगाली जा रहीं संपत्तियां; आय से अधिक संपत्ति का केस भी होगा दर्ज
ईडी पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा की संपत्तियों को खंगाल रही है। एमएलसी बनने के पहले और बाद के वर्षों की आय और संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। इसमें अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज होगा।
आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:19 AM, 28-Aug-2026
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत दो की मौत; 20 घायल
यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा एनएच 34 पर डंपर में पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
08:10 AM, 28-Aug-2026
Jhansi: रक्षाबंधन से पहले टूटी जिंदगी की डोर और बहनों की उम्मीद, जमानत पर बाहर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान
युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर दो स्टेटस लगाए। पहले स्टेटस के साथ उसने, लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे गाना लगाया। वहीं, दूसरे स्टेटस में लिखा कि हर्ष बाबा मिस यू, तेरा भाई चल तेरे पास नहीं रहेगा, रोने के लिए आ जाना।
और पढ़ें
08:09 AM, 28-Aug-2026
कानपुर: बोरवेल के पास धंसी जमीन, आंगन में हुए गड्ढे में गिरी युवती
कानपुर: बोरवेल के पास धंसी जमीन, आंगन में हुए गड्ढे में गिरी युवती
और पढ़ें
08:04 AM, 28-Aug-2026
रक्षाबंधन: इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व, किसी भी समय बांध सकते हैं; जानें राहुकाल और चंद्रग्रहण का असर
Muhurat on Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर्व इस बार पूरी तरह से भद्रा से मुक्त है। हालांकि, प्रातः 10:31 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक राहुकाल रहेगा।
आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:03 AM, 28-Aug-2026
सांपों का खूनी खेल: अभय, तेलिस, प्रेमवती, नेम सिंह और अब नंद, दो माह में 45 लोगों को सांप ने डसा; पांच की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सांपों ने मानसून में खूनी खेल खेला। सांपों के डसने से दो महीने में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया।
और पढ़ें
08:01 AM, 28-Aug-2026
सड़क किनारे मौत: गोगाजी मंदिर के पास जीटी रोड पर मिली व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी
बेवर में गोगाजी मंदिर के पास जीटी रोड पर सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बागपुर निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस जहर खाने या जहरखुरानी की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें
07:46 AM, 28-Aug-2026
कानपुर में बड़ा हादसा: देखते ही देखते फटी जमीन, आंगन में बने गड्ढे में समाई युवती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kanpur News: पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन की तैयारी कर रही युवती आंगन की जमीन अचानक धंसने से उसमें समा गई। हादसे के वक्त युवती बाथरूम से बाहर निकलकर कजलिया प्रवाहित करने की तैयारी कर रही थी।
और पढ़ें
07:39 AM, 28-Aug-2026
रक्षाबंधन: दिन भर राखी बांधने का शुभ समय, पर्व पर रहेगा सुकर्मा योग एवं शतभिषा नक्षत्र
भद्रा न होने की वजह से बहनें दिन भर में किसी भी शुभ समय में भाइयों को राखी बांध सकती हैं। चंद्रग्रहण विदेश में रहेगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा।
और पढ़ें
07:28 AM, 28-Aug-2026
Jhansi: सुखनई नदी में फंसे चार मछुआरे, सेना ने निकाले, छह घंटे तक जान बचाने के लिए चारों चढ़े रहे पेड़ पर
मछुआरे नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वह लोग नदी में फंस गए।
नदी के तेज बहाव को देखते हुए रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। और पढ़ें