फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED is investigating Shahnawaz Rana properties case of disproportionate assets may also be filed

यूपी: राणा पर कसता जा रहा ईडी का शिकंजा, खंगाली जा रहीं संपत्तियां; आय से अधिक संपत्ति का केस भी होगा दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 08:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 08:27 AM IST
सार

ईडी पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा की संपत्तियों को खंगाल रही है। एमएलसी बनने के पहले और बाद के वर्षों की आय और संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।  इसमें अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
ED is investigating Shahnawaz Rana properties case of disproportionate assets may also be filed
ईडी की कार्रवाई। (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिये करीब 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में फंसे पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा की आय और संपत्तियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का केस दर्ज करने की तैयारी में है। इसके लिए करीब 20 साल पुराने आयकर रिटर्न खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


ईडी वर्ष 2007 में एमएलसी बनने से पहले और उसके बाद के वर्षों में राणा की आय, निवेश और अर्जित चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। उनके करीबी परिजनों के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही उनके कारोबार और कंपनियों में हुए लेन-देन को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन


राणा एक मीडिया हाउस का संचालन भी करते हैं, जहां ईडी ने हाल में छापा मारा था। ईडी जल्द ही शाहनवाज राणा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। फर्जी आईटीसी मामले में पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी को मिले संपत्तियों के सुराग

छापे के दौरान ईडी को राणा और उनके परिजनों के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां होने के सुराग मिले हैं। जांच में शेल कंपनियों के जरिये रकम डायवर्ट कर नकदी निकालने की पुष्टि होने की बात भी सामने आई है। अब ईडी संबंधित बैंकों से सभी खातों के लेन-देन का ब्योरा हासिल कर उसका मिलान वर्षों से दाखिल आईटीआर से करेगी। 



आय और संपत्तियों में अनियमितता मिलने पर नया डीए केस दर्ज किया जा सकता है। ईडी जल्द ही शाहनवाज राणा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। फर्जी आईटीसी मामले में पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed