UP Election 2022 Live: राजनाथ सिंह ने पूछा- अखिलेश बताएं उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया था?
{"_id":"61f2193f89a77455a32d519a","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-27-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: राजनाथ सिंह ने पूछा- अखिलेश बताएं उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया था?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 27 Jan 2022 06:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:24 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल-बदल और प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला भी जारी है। पढ़िए प्रदेश की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:24 PM, 27-Jan-2022
प्रियंका ने छात्रों से बात की
कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में जिन छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। प्रियंका ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह उनके मुद्दों को हर प्लेटफॉर्म पर उठाएंगी।06:19 PM, 27-Jan-2022
अखिलेश पर जमकर बरसे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने मथुरा में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव पर बाहुबलियों और गुंडागर्दी को लेकर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल उनमें दिखाई देता है। मथुरा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, योगी सरकार आने के बाद हत्या, अपहरण और गुंडागर्दी में कई फीसदी की कमी हुई है। ये जो दावे करते हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि आपके शासन के अंदर सुशासन क्यों नहीं थी। यूपी की आर्थिक व्यवस्था खस्ताहाल थी। आज यूपी भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाले समय में मौका दीजिए हम इसे एक नंबर पर ला देंगे।
विज्ञापन
06:16 PM, 27-Jan-2022
राजनाथ सिंह ने अखिलेश से पूछा सवाल
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने गुरुवार को मोदीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव निशाना साधा। कहा, अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। जाटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं करने की बात कह कर टाल दिया। जाट समुदाय हमसे दूर नहीं हो सकता। मैं समुदाय के लोगों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हूं। चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं। हमने उनके जन्मदिवस को किसान दिवस घोषित किया।04:54 PM, 27-Jan-2022
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ कुलदीप नारायण को टिकट दिया गया है।
इन्हें बनाया प्रत्याशी
हाथरस एससी से संजीव कुमार काका, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा, सिकंदरा राऊ से ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, फिरोजाबाद के टुंडला से अमर सिंह जाटव, जसराना से सूर्य प्रताप सिंह, फिरोजाबाद से बबलू कुमार राठौर, शिकोहाबाद से अनिल कुमार यादव, सिरसागंज से ठाकुर राघवेंद्र सिंह, कासगंज से प्रभुदयाल सिंह राजपूत, अमांपुर से सुभाष चंद्र शाक्य, पटियाली से नीरज मिश्रा, एटा के अलीगंज से सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां, एटा से अजय सिंह यादव, मरहरा से योगेश कुमार शाक्य, जलेसर से आकाश सिंह जाटव, मैनपुरी से गौरव नंद सविता, भोगांव से अशोक सिंह चौहान, किशनी से प्रभूदयाल जाटव, करहल से कुलदीप नारायण, फर्रुखाबाद के कायमगंज से दुर्गा प्रसाद, फर्रुखाबाद सीट से विजय कुमार कटियार, कन्नौज के छिबरामऊ से वहिदा बानो जूही, तिर्वा से अजय कुमार वर्मा, कन्नौज से समरजीत सिंह दोहरे, इटावा के जसवंतनगर से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, इटावा से कुलदीप गुप्ता, भरथना से कमलेश अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया गया है।
04:36 PM, 27-Jan-2022
अपना दल (एस) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि कानपुर नगर, फर्रुखाबाद और बहराइच की विधानसभा उम्मीदवार उतारे गए हैं। कानपुर नगर की घाटमपुर विधानसभा सीट से सरोज कुरील, फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से सुरभि और बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से राम निवास वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
04:27 PM, 27-Jan-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर तीन पॉइंट्स में यूपी की राजनीति भी बता दी। लिखा, जनता-जनार्दन साक्षी है...
1. वे 'तुष्टीकरण' करते हैं, हम 'अंत्योदय' कर रहे हैं।
2. वे 'परिवारवाद' करते हैं, हम 'राष्ट्रवाद' की अलख जगा रहे हैं।
3. वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 27-Jan-2022
UP Chunav : जानिए यूपी के दस सबसे गरीब विधायकों के बारे में
आज हम आपको दस नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जेब तो खाली थी, लेकिन 2017 का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इनमें से कई विधायकों के पास घर नहीं था, तो कुछ के पास गाड़ी नहीं थी। जहां नेता पार्षद बनने के बाद करोड़ों की संपत्ति बना लेते हैं, वहीं ये दस विधायक आज भी नेताओं के लिए नजीर पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इन 10 सबसे गरीब विधायकों में नौ भारतीय जनता पार्टी से और एक कांग्रेस से हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
04:05 PM, 27-Jan-2022
रमाकांत यादव और रामअचल राजभर को भी सपा ने दिया टिकट
सपा की नई लिस्ट में इटावा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को टिकट मिला है। फूलपुर पवई से बाहुबली रमाकांत यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है। यहां से रमाकांत के बेटे अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक हैं। कभी मायावती के खास रहे रामअचल राजभर को अकबरपुर से टिकट दिया गया है। 2017 में राजभर यहां से बसपा के टिकट पर जीते थे।03:42 PM, 27-Jan-2022
सपा ने जारी की 56 उम्मीदवारों की सूची
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। योगी सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान को घोसी से टिकट दिया गया है। वो अभी घोसी की बगल की मधुबन सीट से विधायक हैं।02:59 PM, 27-Jan-2022