फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur emerges winner in the Under-19 volleyball category.

Kangra News: वॉलीबाल के अंडर-19 वर्ग में नूरपुर बना विजेता

Sat, 19 Sep 2026 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Nurpur emerges winner in the Under-19 volleyball category.
नगरी (कांगड़ा)। गिरि क्लब सुकेड़ी की ओर से आयोजित हिमाचल ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ नगरी-कलूंड जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में नूरपुर विजेता रहा, जबकि उपविजेता का खिताब थुरल की टीम ने जीता।
विज्ञापन

नवी ठाकुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने युवाओं को खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गिरि क्लब के इस प्रयास की सराहना की, जो लगातार 30 वर्ष से यह खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

नवी ठाकुर ने निजी तौर पर क्लब को 11 हजार रुपये का सहयोग किया। इसके साथ ही ग्राउंड के शेड निर्माण का आश्वासन दिया। शुक्रवार को वॉलीबाल के ओपन वर्ग के लिए 12 और कबड्डी के लिए 10 टीमों ने पंजीकरण करवाया। इस वर्ग के फाइनल समेत अन्य मुकाबले शनिवार को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, प्रधान सुभाष ठाकुर, सचिव वरिंद्र, गौरव ठाकुर, विजय और एसएमसी प्रधान सरवन ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed