UP Election 2022 Live : अखिलेश का भाजपा पर हमला- टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक
{"_id":"61ef77aa7b71d805b829cd5d","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-25-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live : अखिलेश का भाजपा पर हमला- टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 25 Jan 2022 06:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 06:55 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:50 PM, 25-Jan-2022
अपराधियों को टिकट देने के आरोप पर अखिलेश का पलटवार
सपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से भाजपा अखिलेश यादव की पार्टी पर लगातार हमले कर रही है। दागी उम्मीदवारों के नाम बताकर मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री समेत सभी नेता सपा को दंगाइयों की पार्टी बता रहे हैं। इन आरोप पर अखिलेश यादव का ट्वीट आया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि सपा के अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है। यहां तक की मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं।05:47 PM, 25-Jan-2022
UP Election : सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बगैर नाम लिए योगी ने ट्विट किया, 'जनता ने 2017 में भ्रष्टाचारियों को चुना नहीं, हमने विगत 5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं! 10 मार्च, 2022 के बाद भी फिर से यही होगा...।'
विज्ञापन
04:57 PM, 25-Jan-2022
यूपी के शिक्षा मंत्री ने किया आरपीएन सिंह का स्वागत
आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश द्विवेदी ने स्वागत करते हुए ट्वीट किया।04:45 PM, 25-Jan-2022
जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले आरपीएन सिंह
भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।04:16 PM, 25-Jan-2022
कांग्रेस मुख्यालय से हटी आरपीएन सिंह की नेम प्लेट
आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर लगी उनकी नेम प्लेट को हटा दिया गया।03:47 PM, 25-Jan-2022
पत्नी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले आरपीएन सिंह
पत्नी को भाजपा उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ने की खबरों पर आरपीएन सिंह ने कहा कि मैं ही अकेला राजनीति में हूं, पार्टी जो दिशानिर्देश देगी उसको मैं जरूर करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 25-Jan-2022
उत्तर प्रदेश के लिए जनता दल यूनाइटेड की पहली सूची
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।03:21 PM, 25-Jan-2022
प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए जो प्रयास होगा अवश्य करूंगा: आरपीएन सिंह
भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा। उन्होंने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कई लोग मुझे कहते थे कि आपको भाजपा में होना चाहिए। उन सभी से मैं यही कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए।03:17 PM, 25-Jan-2022
आरपीएन सिंह के साथ दो और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल
कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी आरपीएन सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ली। राजेंद्र अवाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे।03:09 PM, 25-Jan-2022