Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to evict son and daughter-in-law from the house rejected

Kangra News: बेटे-बहू को मकान से बेदखल करने की मांग खारिज

Mon, 16 Nov 2026 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Nov 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to evict son and daughter-in-law from the house rejected
धर्मशाला। अपने ही मकान से बेटे और बहू को बेदखल करने की मांग लेकर अदालत पहुंचे पिता को राहत नहीं मिली। देहरा के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अंशु चौधरी की अदालत ने रणवीर सिंह की ओर से दायर अस्थायी निषेधाज्ञा की अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

देहरा उपमंडल के अंतर्गत क्षेत्र के व्यक्ति ने अदालत से मांग की थी कि उनके बेटे-बहू को मकान में हस्तक्षेप करने से रोका जाए और उनके कब्जे वाले कमरे व रसोई का खाली कब्जा दिलाया जाए। उनका दावा था कि मकान उन्होंने खुद बनवाया है और बेटे-बहू को रहने के लिए एक कमरा व रसोई दी थी लेकिन अब वे मकान खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिता ने बेटे-बहू पर दुर्व्यवहार और धमकियां देने के आरोप भी लगाए थे। वहीं, बेटे-बहू ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे शादी के बाद से ही मकान में रह रहे हैं। बेटे ने मकान के पक्के हिस्से, रसोई और शौचालय के निर्माण पर अपनी कमाई से करीब छह लाख रुपये खर्च करने का दावा किया। बहू ने मकान को अपना वैवाहिक घर बताते हुए वहां रहने का अधिकार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि मकान में बेटे-बहू के कब्जे की प्रकृति और निर्माण को लेकर विवाद है। साथ ही बहू के निवास अधिकार के दावे पर भी विचार करना जरूरी है। केवल मालिकाना हक का दावा मौजूदा कब्जे को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि कब्जे और निर्माण से जुड़े विवाद का फैसला साक्ष्यों के आधार पर मुख्य मुकदमे में होगा। इसी आधार पर अस्थायी निषेधाज्ञा की अर्जी खारिज कर दी गई। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का मुख्य मुकदमे के अंतिम फैसले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed