{"_id":"6afa0ac53e3eeffccb06abf7","slug":"hrtc-operated-24-special-buses-following-diwali-and-bhai-dooj-chadha-kangra-news-c-95-1-kng1037-265976-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली और भैया दूज के बाद एचआरटीसी ने चलाईं 24 विशेष बसें : चड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और भैया दूज के बाद एचआरटीसी ने चलाईं 24 विशेष बसें : चड्ढा
Mon, 16 Nov 2026 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली और भैया दूज के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला मंडल ने 15 नवंबर को 24 विशेष बसें चलाईं। मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि विभिन्न डिपो से चंडीगढ़ रूट पर 14 साधारण व एक वोल्वो सहित कुल 15, दिल्ली के लिए तीन साधारण व एक वोल्वो सहित चार, बद्दी के लिए चार और होशियारपुर के लिए एक बस संचालित की गईं।
धर्मशाला डिपो से कांगड़ा-बद्दी रूट पर चार, कांगड़ा-चंडीगढ़ पर तीन और पालमपुर-दिल्ली, पालमपुर-चंडीगढ़, धर्मशाला-दिल्ली व कांगड़ा-होशियारपुर रूट पर एक-एक विशेष बस भेजी गई। इसके अलावा नगरोटा डिपो से चंडीगढ़ के लिए तीन, पठानकोट डिपो से चंडीगढ़ के लिए दो व दिल्ली के लिए एक तथा बैजनाथ डिपो से चंडीगढ़ के लिए तीन बसें चलाई गईं। पालमपुर डिपो से चंडीगढ़ के लिए दो, दिल्ली के लिए एक और जयसिंहपुर-सुजानपुर से चंडीगढ़ के लिए एक बस संचालित हुई। संवाद