UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया, हाईस्कूल में 89.78% तो 12वीं में 75.52% रहा परिणाम
{"_id":"64474617adc9a6c383016934","slug":"up-board-result-2023-class-10th-12th-live-updates-upmsp-high-school-inter-results-at-upmsp-edu-in-2023-04-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया, हाईस्कूल में 89.78% तो 12वीं में 75.52% रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 26 Apr 2023 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:19 AM IST
खास बातें
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में शुभ चपरा ने टॉप किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 89.78 फीसदी तो 12वीं का 75.52 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
UP Board Result
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:17 AM, 26-Apr-2023
UP Board 10th 12th Result 2023 Percentage इस फॉर्मूले का होगा इस्तेमाल
यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
06:48 PM, 25-Apr-2023
गौतमबुद्धनगर(नोएडा) में हाईस्कूल में इकरा ने जिले में टॉप किया
गौतमबुद्धनगर(नोएडा) जनपद स्तर पर हाईस्कूल में नोएडा के बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज पृथला खंजरपुर की इकरा ने 96.17 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। इंटरमीडिएट में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया ने 92.40 अंक हासिल कर जनपद में टॉप किया है।
विज्ञापन
05:17 PM, 25-Apr-2023
मुरादाबाद की प्रगति पांडे ने हाईस्कूल में यूपी में हासिल किया 9वां स्थान
यूपी की कक्षा 10 की मेरिट में नौवां स्थान पाने वाली प्रगति पांडे पेचीदा सवालों को हल करने की शौकीन हैं। वह अपने शौक को करिअर बनाना चाहती हैं। फिलहाल गणित व अन्य विषयों की गुत्थी सुलझाने वाली प्रगति सीआईडी अधिकारी बनकर क्राइम के केस सुलझाना चाहती हैं।
04:54 PM, 25-Apr-2023
अलीगढ़ में इंटर में रितु शर्मा ने यूपी में हासिल किया सातवां स्थान
अलीगढ़ में इंटरमीडिएट में श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास की रितु शर्मा ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर यूपी में सातवां स्थान और आदर्श बाबू इंटर कॉलेज, कमंडलपुर के अजय कुमार ने 95.60 अंक पाकर यूपी में 10वां स्थान हासिल किया है। हाथरस में इंटर के धर्मेंद्र कुमार और मधु यूपी की टॉप 10 लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। श्री मोहनलाल आदर्श इंटर कॉलेज सलेमपुर रोड, सादाबाद, हाथरस की अलकरीश ने 95.60 अंक पाकर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
04:49 PM, 25-Apr-2023
वाराणसी में हाईस्कूल में नमन गुप्ता ने जिले में टॉप किया
परिजनों के साथ नमन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हाईस्कूल परीक्षाओं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया है। जनपद वाराणसी में रामनगर के रहने वाले नमन गुप्ता ने टॉप किया है। श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले नमन गुप्ता ने हाईस्कूल में कुल 600 नंबरों में से 585 नंबर प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। नमन गुप्ता ने 97.50 प्रतिशत नंबर हासिल कर प्रदेश में वाराणसी जनपद का नाम रोशन किया है। नमन ने बताया हमको बहुत खुशी है। साइंस पढ़ना अच्छा लगता हैं। आईएएस बनना चाहते हैं देश की सेवा करना चाहते हैं। रामनगर में कोचिंग भी करते थे। नमन यूट्यूब से भी पढ़ाई करते थे।
04:31 PM, 25-Apr-2023
हाईस्कूल में बरेली के क्षितिज का पांचवां स्थान
बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र क्षितिज सक्सेना ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 584 अंक प्राप्त किए हैं। क्षितिज नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता एंबुलेंस में तक्नीशियन का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:27 PM, 25-Apr-2023
बदायूं में इंटर 77.11, हाईस्कूल 89.97 परसेंट
बदायूं जिले में इंटर का रिजल्ट 77.11 प्रतिशत और हाई स्कूल का रिजल्ट 89.97 प्रतिशत रहा। इंटर की छात्राओं ने यूपी में अपने स्थान बनाया है। जिसमें शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की रोशनी सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की उन्नति शाक्य शामिल हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है।
03:55 PM, 25-Apr-2023
पीलीभीत के सौरभ ने प्रदेश में प्राप्त की दूसरी रैंक
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इन्होंने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अनिल बाबू कश्यप, रिषभा प्रजापति, सौरव गंगवार ने छठी रैंक प्राप्त की है।
03:50 PM, 25-Apr-2023
मेरठ में हाईस्कूल में शिवम कुमार जिले के रहे टॉपर
मेरठ में हाईस्कूल में जिले के किसी छात्र ने प्रदेश के टॉप-10 में जगह नहीं बनाई है। वहीं एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर के हाईस्कूल छात्र शिवम कुमार सागर ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं माछरा के सीएचपीएन कॉलेज के शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि घाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
03:43 PM, 25-Apr-2023
मेरठ में इंटरमीडिएट में अनुभव शर्मा प्रदेश में सातवें और जिले के रहे टॉपर
मेरठ के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप- 10 में जगह बनाई है। जिसमें इंटरमीडिएट के तीन छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है, इसमें केआर जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर के अनुभव शर्मा 500 में 481 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के छात्र राजीव ने इंटरमीडिएट में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा अलीशा ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।