Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Diwali celebrations in Bhopal: The city is bathed in light, *aarti* resonates in temples, and *Lakshmi Pujan*

भोपाल में दीपावली की धूम: रोशनी से नहाया शहर, मंदिरों में गूंज रही आरती, घरों में लक्ष्मी पूजन

Sun, 08 Nov 2026 06:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 08 Nov 2026 06:45 PM IST
सार

दीपावली पर भोपाल रोशनी से जगमगा उठा। घरों, बाजारों और मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन कर रहे हैं। मंदिरों में आरती और दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। दीपों, रंगोली और झालरों से सजी राजधानी में हर तरफ उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आया।

विज्ञापन
Diwali celebrations in Bhopal: The city is bathed in light, *aarti* resonates in temples, and *Lakshmi Pujan*
दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोशनी का पर्व दीपावली राजधानी भोपाल में रविवार को श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर में त्योहार की रौनक नजर आने लगी। शाम होते ही घरों, दुकानों, बाजारों और मंदिरों में दीपों की रोशनी बिखर गई। कहीं रंग-बिरंगी झालरों से इमारतें जगमगा उठीं तो कहीं दीपों और रंगोलियों से घरों के आंगन सजाए गए। मंदिरों में विशेष सजावट के बीच पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। पूरा शहर दीपोत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। लोगों ने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई और दीपक सजाए। शाम होते ही परिवार के लोग नए कपड़े पहनकर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में जुट गए। बाजारों में भी दुकानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मिठाइयों, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन



मंदिरों में विशेष सजावट, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
दीपावली पर शहर के मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाई गई है। नगर निगम की ओर से मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। शाम को मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, आरती और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


स्थिर लग्न में हुआ महालक्ष्मी पूजन
भोपाल में महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 6:02 से रात 8:01 बजे तक शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार, इस दौरान वृषभ स्थिर लग्न और प्रदोष काल का संयोग है। घरों में विधि-विधान से पूजा कर मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है। पूजा के बाद दीपदान और प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान, सुरक्षा के इंतजाम
दीपावली की पूजा के बाद शहर में आतिशबाजी का दौर भी शुरू होगा। रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज से रात का आसमान जगमगाने की उम्मीद है। सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम ने पटाखा बाजारों में दमकल वाहनों और अग्निशमन अमले की तैनाती की है। फतेहगढ़, जिंसी चौराहा, कोलार, होशंगाबाद रोड और करोंद सहित शहर के 11 फायर स्टेशनों पर दमकल और पानी के टैंकर तैयार रखे गए हैं। 


यह भी पढ़ें-दीपावली-छठ पर रेलवे का इंतजाम: भोपाल मंडल से 24 स्पेशल ट्रेनें चल रहीं, पांच प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई

दीपों के साथ खुशियों का त्योहार
दीपावली पर राजधानी में धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप का माहौल भी है। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। मिठाइयों का आदान-प्रदान हो रहा है। बच्चों में आतिशबाजी और रोशनी को लेकर खास उत्साह है। घरों की चौखट से लेकर बाजारों और मंदिरों तक फैली रोशनी ने भोपाल की शाम को खास बना दिया है। दीपों के इस पर्व पर हर ओर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed