Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Border valley resonates with cultural fervour as 'Jashn-e-Karnah' culminates in J-K's Kupwara Karnah

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास संस्कृति और हुनर का संगम, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ 'जश्न-ए-करनाह'

Sun, 08 Nov 2026 06:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 08 Nov 2026 06:31 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की सीमावर्ती करनाह घाटी में सेना और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो सप्ताह का युवा महोत्सव 'जश्न-ए-करनाह' टीथवाल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Border valley resonates with cultural fervour as 'Jashn-e-Karnah' culminates in J-K's Kupwara Karnah
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की सीमावर्ती करनाह घाटी में दो सप्ताह तक चला युवा महोत्सव 'जश्न-ए-करनाह' शनिवार को टीथवाल में संपन्न हो गया। सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त आयोजन में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के जरिए स्थानीय युवाओं, महिलाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

'रंग, रिवायत और रिवाज' थीम पर आयोजित इस महोत्सव ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित टीथवाल को खेल, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के रंगों से सराबोर कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक साझा मंच देना और विभिन्न गांवों के बीच आपसी मेलजोल व भाईचारे को मजबूत करना था।

महोत्सव के तहत 25 अक्तूबर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई थीं। इनमें लड़के और लड़कियों की क्रिकेट, लड़कों की वॉलीबाल, लड़कियों की बैडमिंटन व एथलेटिक्स और लड़कों की रस्साकशी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। खास आकर्षण करनाह टी-10 गर्ल्स क्रिकेट प्रीमियर लीग रही, जिसमें स्थानीय लड़कियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस पहल ने उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया।

शनिवार को आयोजित समापन समारोह में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्य और संगीत के जरिए करनाह की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। उभरते कलाकारों को भी अनुभवी कलाकारों के साथ मंच साझा करने और अपनी पहचान बनाने का मौका मिला।

अधिकारियों के अनुसार, करनाह भौगोलिक रूप से दुर्गम और चुनौतीपूर्ण मौसम वाला क्षेत्र होने के बावजूद अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को संजोए हुए है। यहां की संस्कृति में पहाड़ी और गुज्जर परंपराओं के साथ कश्मीरी सांस्कृतिक विरासत की भी झलक मिलती है।

समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सेना व नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि 'जश्न-ए-करनाह' केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, युवाओं की आकांक्षाओं और सामुदायिक एकता का उत्सव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed