फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: मोदी बोले- आज पूरी दुनिया में उथल-पुथल, ऐसे में आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा

Tue, 22 Feb 2022 04:45 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 22 Feb 2022 04:45 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे चार चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav Fourth Phase Election Date District Wise Schedule, BJP, Congress, SP and BSP Candidate List News In Hindi
बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:44 PM, 22-Feb-2022

बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में भारत को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा, ' आज आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। जब चारों तरफ उथल-पुथल मची हो। चारों तरफ हर कोई यही सोच रहा हो कि कल क्या होगा, परसों क्या होगा? ऐसे में भारत को ताकतवर होना चाहिए कि नहीं? मजबूत होना चाहिए कि नहीं?

आज भारत का ताकतवर होना न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव के इस धरती के लोगों का एक-एक वोट देश को मजबूती देगा।'

मोदी ने ढीले-ढाले दरोगा और शिक्षक का उदाहरण भी दिया। बोले, जब आप स्कूल में कोई ढीला-ढाला टीचर या अपने इलाके में ढीला-ढाला दरोगा पसंद नहीं करते तो फिर इतने बड़े देश और इतने बड़ा राज्य के लिए कैसे करेंगे। देश और यूपी की जिम्मेदारी भी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए। जब टफ टाइम होता है तब टफ लीडर भी होना जरूरी होता है। इसलिए इन परिवारवादियों को सत्ता से दूर ही रखना पड़ेगा।
04:31 PM, 22-Feb-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में भारत को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने जनता से ही पूछा कि इसके लिए मजबूत कंधों की जरूरत होती है। टफ लीडर की जरूरत है। 
विज्ञापन
02:58 PM, 22-Feb-2022
अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी और मोदी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट कर अखिलेश ने कहा, 'नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी, आर्थिक नीतियों ने व्यापारी तबाह कर दिए, लॉकडाउन ने मज़दूर भाइयों का जीवन नर्क बनाया और अब निजीकरण युवाओं से उनका हक़ और रोज़गार छीन रहा है। आम आदमी के पास सिर्फ ‘आत्मसम्मान’ बचा है, अब भाजपा उसे भी ‘नमक का क़र्ज़’ बताकर क्षीण करना चाहती है।'
 
02:14 PM, 22-Feb-2022

तीसरे चरण का वोट जब पड़ा तो भाजपा के नेता सन्न रह गए: अखिलेश

अखिलेश यादव ने चित्रकूट में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जब पहले-दूसरे चरण का वोट पड़ा, इनके (भाजपा) नेता ठंडे पड़ गए। तीसरे चरण का वोट जब पड़ा तो ये सन्न रह गए। अब चौथे चरण का वोट पड़ने जा रहा है तो बताइये ये शून्य रह जाएंगे या नहीं?
02:00 PM, 22-Feb-2022

योगी ने पूरे उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। मैं यहां से कहकर जाता हूं कि जो इक्का-दुक्का माफिया बच गए हैं उनको भी साफ करने का काम अगले पांच साल में हम करेंगे।
01:50 PM, 22-Feb-2022

किसी किसान को पांच साल तक बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा: अमित शाह

प्रतापगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बना दीजिए किसी भी किसान को अगले पांच साल तक बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। बिजली मुफ्त में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 22-Feb-2022

 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम  करें: अमित शाह

 गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतापगढ़ में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे गेंदबाज नहीं है। अगर गेंदबाज फुलटॉस गेंद डाल दे तो बल्लेबाज को चौका लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए। आप ने 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया। अब 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम करो।
01:34 PM, 22-Feb-2022

हमने जो कहा था उस कसौटी पर हम खरे नहीं उतरते हैं, तो हमें वोट मत दीजिए: राजनाथ

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलिया में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि हम जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। पहले हमने जो कहा था उस कसौटी पर हमें देखिए। अगर हम खरे उतरते हैं तो हमें वोट दीजिए, यदि हम खरे नहीं उतरते हैं, तो हमें वोट मत दीजिए।
01:25 PM, 22-Feb-2022

जो गर्मी निकालने की बात कह रहे थे उन्होंने कभी भर्ती नहीं निकाली: अखिलेश

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कह रहे थे उन्होंने कभी फौज में भर्ती नहीं निकाली, समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फौज और पुलिस में भर्ती निकालने का काम होगा।
 
01:14 PM, 22-Feb-2022
शाह बोले- 300 सीटों के साथ भाजपा गठबंधन की बनेगी सरकार
गृहमंत्री अमित शाह ने रानीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 300 सीटों के साथ भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed