{"_id":"6aa122e8640c5e448c03dd30","slug":"kuldeep-bishnoi-supporter-and-market-committee-chairman-accused-of-verbally-abusing-and-assaulting-employees-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: कुलदीप बिश्नोई समर्थक चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार पर गाली-गलौज-मारपीट का आरोप, कर्मचारियों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: कुलदीप बिश्नोई समर्थक चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार पर गाली-गलौज-मारपीट का आरोप, कर्मचारियों ने की शिकायत
Wed, 09 Sep 2026 02:42 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर
Published by: Naveen
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:42 PM IST
सार
कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि 8 सितंबर की सुबह चेयरमैन मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने कार्यालय में कार्यरत एचकेआरएन कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ सबके सामने गाली-गलौज की और उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विरोध करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के खास समर्थक और आदमपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ठाकर दत्त पंवार पर कमेटी के ही कर्मचारियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन आए दिन कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर गाली-गलौज करते हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। कर्मचारियों के अनुसार चेयरमैन के खिलाफ पहले भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। हालांकि, चेयरमैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कर्मचारियों को ही वसूली करने वाला बताया है।
विज्ञापन
मुकेश कुमार के साथ हाथापाई का आरोप
कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि 8 सितंबर की सुबह चेयरमैन मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने कार्यालय में कार्यरत एचकेआरएन कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ सबके सामने गाली-गलौज की और उसके साथ हाथापाई की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान मुकेश कुमार को जान से मारने और देख लेने जैसी बातें भी कही गईं।
विज्ञापन
बोले, कर्मचारियों में भय का माहौल
कर्मचारियों ने कहा कि घटना के बाद कार्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। उन्हें आशंका है कि भविष्य में कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है। कर्मचारियों ने बताया कि मामले की शिकायत आदमपुर थाना में भी दी गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि चेयरमैन के कथित रवैये और दबाव के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भय के माहौल में कार्यालय में अपनी ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में आदमपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ठाकर दत्त का कहना है कि मैंने कल ही कर्मचारी मुकेश के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। कर्मचारी ने उन्हें जातिसूचक शब्द बोले थे। ये कर्मचारी छोटे छोटे कामों के लिए लोगों से वसूली करते हैं। इस पर रोक लगाने की कोशिश की तो इन लोगों ने धरना लगा दिया।