फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three members of a vehicle-lifting gang arrested

गाजियाबाद: चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Wed, 09 Sep 2026 02:46 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
Three members of a vehicle-lifting gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन


एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि थाना नन्दग्राम पुलिस की टीम हिंडन विहार कट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पीयूष उर्फ बिटटू (30 वर्ष) निवासी गोविन्दपुरम, अमित उर्फ चीनू (22 वर्ष) निवासी संजयनगर और दीपक उर्फ विक्की (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गाजियाबाद के अलग-अलग सुनसान इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है, जिसकी नंबर प्लेट आरोपियों ने हटा दी थी ताकि पकड़े न जा सकें। नन्दग्राम थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed